फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घग्गर के प्रदूषण का जायजा लेने पहुंची राज्य स्तरीय टीमें, आज होगी बैठक

घग्गर के प्रदूषण का जायजा लेने पहुंची राज्य स्तरीय टीमें, आज होगी बैठक

Thu, 04 Apr 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
घग्गर के प्रदूषण का जायजा लेने पहुंची राज्य स्तरीय टीमें, आज होगी बैठक
सिरसा। घग्गर नदी के प्रदूषित पानी का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय कमेटी ने सिरसा और फतेहाबाद का दौरा किया। ये एग्जीक्यूटिव कमेटी रिटायर्ड जस्टिम प्रीतपाल सिंह और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य बाबूराम की अध्यक्षता में सिरसा पहुंची। टीम ने सिरसा की जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ घग्गर के किनारे मलेवाला गांव से नदी में जाने वाले पानी कें सैंपल लिए। इसके बाद केलनियां गांव में शहर के सीवरेज पानी को ट्रीट करने के लिए बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भी टीम पहुंची, लेकिन वहां पर पानी नहीं पहुंच रहा था। क्योंकि किसान पहले ही उस पानी को खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग कर रहे थे। टीम ने इसके बाद ओटू वियर पर पहुंचकर घग्गर के पानी की सैंपलिंग की। इस मौके पर टीम के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा, हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ संदीप श्योराण भी उनके साथ थे। कमेटी आज मल्लेवाला गांव में चिकित्सा कैंप का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

ये हैं आज होने वाली मीटिंग का एजेंडा
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सात अगस्त 2018 को सू मोटो लेते हुए घग्गर नदी के प्रदूषण पर चिंता जताई थी और हरियाणा सरकार को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। चीफ सेक्रेटरी हरियाणा ने राज्य स्तरीय एग्जुक्युटि कमेटी व जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए। एग्जुक्युटिव कमेटी में रिटायर्ड जस्टिम प्रीतपाल सिंह व बाबूराम सदस्य है। जबकि जिला स्तरीय टास्क फोर्स में उपायुक्त, एसपी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, जज को शामिल किया गया। यह कमेटी जिले में वाइलेशन करने वालों के खिलाफ एक्शन लेगी। मासिक रिपोर्ट स्टेट लेवल स्पेशल टास्क फोर्स को देगी। मासिक रिपोर्ट बेवसाइट पर अपलोड की जाएगी। तीन मासिक रिपोर्ट केंद्रीय पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को सौंपी जाएगी। घग्गर में प्रदूषण करने वालों उद्योगों और अन्य साधनों का निरीक्षण करेगी और जिला स्तरीय टास्क फोर्स एक्शन लेगी। घग्गर के किनारे पर बसे गांवों में हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे। ग्राउंड वाटर के सैंपल लिए जाएंगे और उसकी क्वालिटी चैक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed