फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने किया प्राचार्य का घेराव

विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने किया प्राचार्य का घेराव

Thu, 30 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने किया प्राचार्य का घेराव
विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने किया प्राचार्य का घेराव
विज्ञापन

सिरसा। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नेशनल महाविद्यालय सिरसा में विद्यार्थियों के सामने आ रहीं समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष जयवीर ने की।

एसएफआई इकाई सचिव पवन ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत के दौरान विद्यार्थियों ने अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कॉलेज में दाखिला लिया था। कॉलेज में फीस भरकर दाखिला तो लिया लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। कॉलेज में अध्यापकों की भारी कमी है। जिस कारण विद्यार्थी अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे। महाविद्यालय में न पीने के लिए पानी की व्यवस्था है और न ही लाइब्रेरी और तो और गर्मी व उमस भरे मौसम में बिजली की कटौती के कारण समस्या और भी बढ़ गई है। एक तरफ सरकार सबको शिक्षा की बात कर रही है। लेकिन आज प्रदेशभर के विद्यार्थियों की बेसिक जरूरत पूरी नहीं कर पा रही। अगर सरकार अपने किये हुए वादे पूरे नहीं करती तो एसएफआई आंदोलन को और तेज करेगी। नेशनल महाविद्यालय की समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता है तो एसएफआई 1 सितंबर से आंदोलन तेज करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। इस मौके पर अजय, संदीप, सतीश, इमरान, अमित, राजू, सुखदीप, अनू, जस्सी, जीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed