फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बीएड की परीक्षा पहले दिन डेढ़ घंटा लेट शुरू

बीएड की परीक्षा पहले दिन डेढ़ घंटा लेट शुरू

Sat, 16 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बीएड की परीक्षा पहले दिन डेढ़ घंटा लेट शुरू
सीटिंग प्लान न बनने से सीडीएलयू में बीएड की परीक्षा डेढ़ घंटा लेट शुरू
विज्ञापन

सिरसा।
सीडीएलयू में शुक्रवार को बीएड की परीक्षा का पहला एग्जाम चाइल्ड हुड एंड ग्रूविंग का था। 80 नंबर का पेपर दो बजे शुरू होना था, लेकिन सीडीएलयू की परीक्षा शाखा सीटिंग प्लान ही नहीं बना पाई और विद्यार्थियों के लिए अटेंडेंस चार्ट ही तैयार नहीं हुआ। ऐसे में परीक्षा साढ़े तीन बजे शुरू हुई और शाम साढ़े 6 बजे परीक्षा खत्म हुई। करीब 350 विद्यार्थी टैगोर भवन में बोर्ड पर अपना रोल नंबर ढूंढते रहे। लेकिन रोल नंबर की सूची चिपकाई नहीं गई। परीक्षा लेट हो जाने पर आनन फानन में विद्यार्थियों को कक्षाओं में बैठा गया और पेपर बांटा गया। विद्यार्थी रीतु, रविंद्र कौर, मनीषा, प्रवीण, रोहित, मोहित, जगदीश ने बताया कि सिटी प्लान ही नहीं बनाया गया। साढ़े तीन बजे पेपर बांटा गया। परीक्षा के दौरान भी सीटें बदलवाते रहे। इस दौरान करीब

20 नंबर का पेपर छूट गया। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा देने के लिए साढ़े 12 बजे से परीक्षा केंद्र पर आए थे। अब शाम को वापस घर जाने के लिए बसें ही नहीं मिलेगी। एक बार तो ऐसा समय आ गया कि सीडीएलयू ने परीक्षा रद् करने का ही फैसला ले लिया। लेकिन परीक्षा अधीक्षक सुल्तान सिंह ढांडा के प्रयासों से परीक्षा संपन्न हुई। वहीं सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण अगमकर का कहना है कि सीटिंग प्लान में देरी हो गई। लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय दे दिया गया। तीन घंटे का पेपर था तो विद्यार्थियों को उतना ही समय भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed