{"_id":"6a567ea48acd867fe902d68e","slug":"8-water-connection-cut-notice-to-10-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161474-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: झोरड़नाली में आठ अवैध पेयजल कनेक्शन कटे, 10 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: झोरड़नाली में आठ अवैध पेयजल कनेक्शन कटे, 10 को नोटिस
Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से बातचीत करते विभाग के अधिकारी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को पेयजल के महत्व के बारे में बताया।
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव झोरड़नाली में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान आठ अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए। विभाग ने पेयजल का दुरुपयोग करने वाले 10 उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी किए।
जिला सलाहकार राकेश सोगलान ने बताया कि टीम ने गांव में घर-घर जाकर जलापूर्ति व्यवस्था जांची। जांच में आठ अवैध जल कनेक्शन मिले जिन्हें तुरंत काट दिया गया। पेयजल की अनावश्यक बर्बादी करने वाले 10 उपभोक्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को पेयजल के महत्व के बारे में बताया।
जिला सलाहकार ने कहा कि यह एक बहुमूल्य संसाधन है। भविष्य में दुरुपयोग या बर्बादी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में कनिष्ठ अभियंता सतबीर सिंह, बीआरसी राजेश कुमार और बलदेव राज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जल संरक्षण की अपील
अधिकारियों ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की। उन्होंने विवेकपूर्ण तरीके से पेयजल उपयोग करने को कहा। ग्रामीणों को अवैध जल कनेक्शन लेने से बचने की सलाह दी गई। इसका उद्देश्य गांव के सभी उपभोक्ताओं को नियमित एवं पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।