फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   784 new corona cases found today

एक सप्ताह बाद फिर से बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा, 784 मिले संक्रमित, सात की हुई मौत

Wed, 12 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
784 new corona cases found today
ए जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ना शुरू हो चुके हैं। बीते एक सप्ताह से बुधवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों के मामले पाए गए। इससे पहले चार मई को 858 कोरोना संक्रमित मामले पाए गए है। बुधवार को जिले में 784 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए जबकि सात संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं बुधवार को 593 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है।
विज्ञापन

बुधवार को चोरमार का 62 वर्षीय बुजुर्ग, गांव गंगा का 45 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा का 49 वर्षीय व्यक्ति, कालांवाली की 55 वर्षीय महिला, सिरसा की विष्णु पूरी कॉलोनी का 65 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा की 65 वर्षीय महिला, कालांवाली का 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब तक 247 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 328109 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 21294 कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब 4039 कोरोना मरीज सक्रिय है। इनमें से 347 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 106 मरीजों को सरकारी अस्पताल में और 241 मरीजों निजी अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 12 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3906 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 4039 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। जिला की मृत्यु दर 1.16 जबकि रिकवरी रेट 75.21 फीसदी है। बुधवार को सिरसा शहरी क्षेत्र में 335, डबवाली शहरी क्षेत्र में 50, ऐलनाबाद में 49 तथा कालांवाली में 39 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा ओढां में 45, नाथूसरी चोपटा में 103, माधोसिंघाना में 29, रानियां में 61, चौटाला में 55 तथा बडागुढ़ा में 18 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 784 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है और सात मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है जबकि 591 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है। लॉकडाउन के चलते लोग नियमों की पालना करें और मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखे। -डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed