फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   734 patients defeated corona

734 मरीजों ने कोरोना को हराया

Fri, 14 May 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
734 patients defeated corona
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के कारण नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी भवन में बने ट्रायज वार्ड में अब मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ट्रायज वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वार्ड में जगह कम होने के कारण डॉक्टरों और स्टॉफ के कमरों में भी मरीजों को ऑक्सीजन लगाई जा रही है और चारपाई पर भी मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसके कारण मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी चार महिलाओं सहित छह की मौत हो चुकी है इनमें से तीन महिलाएं डबवाली की है। जिले में 484 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। राहत की बात यह है कि जिले में शुक्रवार को 734 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब 5427 मरीज सक्रिय है। इनमें से 363 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। 133 मरीज सरकारी अस्पताल में तो 230 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से 17 मरीजों की हालत गंभीर है। जिले में 4461 मरीज होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 2263 मरीजों के सैंपल लिए गए थे इनमें से 960 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन

चारपाई पर चल रहा मरीजों का इलाज
नागरिक अस्पताल के ट्रायज वार्ड में 13 बेडों की व्यवस्था है लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अब एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया है और इलाज चल रहा है। वहीं ट्रायज वार्ड की गैलरी में भी मरीजों को चारपाई पर लिटाया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण डॉक्टरों के रूम में भी स्ट्रेक्चर लगा मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है और इलाज किया जा रहा है जिसके कारण मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 बेड बढ़ाने और ट्रायज वार्ड को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा विभाग
मरीजों को सुविधा देने के लिए विभाग की ओर से 25 बेड ओर लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही ट्रायज वार्ड को दूसरे भवन में शिफ्ट करने को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जगह कम होने के कारण अधिक बेड नहीं लगाए जा सकते। जिसके कारण मरीजों को भर्ती करने और एक बेड पर दो मरीजों का इलाज किए जाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं विभाग के पास अब स्ट्रेक्चर भी कम पड़ने शुरू हो चुके हैं। कई मरीजों को स्ट्रेक्चर पर इलाज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई नया मरीज अस्पताल में पहुंचता है तो उसके लिए पहले स्ट्रेक्चर खाली करवाना पड़ता है और बाद में इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया जाता है।
शुक्रवार को जिले में चार महिलाओं सहित छह की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। डबवाली की 40 वर्षीय महिला, डबवाली की 55 वर्षीय महिला, डबवाली की 64 वर्षीय महिला, बुर्जभंगू की 65 वर्षीय महिला, भावदीन का 63 वर्षीय बुजुर्ग और कल्याण नगर के 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को सिरसा में 183, डबवाली में 34, ऐलनाबाद 68, कालांवाली में 10, ओढां में 11, नाथूसरी चोपटा में 49, माधोसिंघाना में 19, रानियां में 37, चोटाला में 60 और बडागुढ़ा में 13 सहित कुल 484 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब रिकवरी दर 75.40 तक पहुंच गया है।

ट्रायज वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति खराब हो रही है। ट्रायज वार्ड में पहले 15 बेड है। इन्हें बढ़ाकर अब 40 किया जा रहा है। जल्द ही नए बेड लगवा दिए जाएंगे। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। ट्रायज वार्ड को शिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है। वार्ड में जगह कम होने के कारण अधिक बेड नहीं लगा सकते। -नरेश बतरा, नोडल अधिकारी, ट्रायज वार्ड, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed