{"_id":"5caa4919bdec2214107d1a99","slug":"71554663705-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में युवक पर गिरा पेड़, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में युवक पर गिरा पेड़, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में बाइक सवार किसान पर गिरा पेड़, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। रविवार शाम करीब चार बजे गांव धोलपालिया के पास तेज आंधी के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ युवा किसान पर आ गिरा। पेड़ के नीचे दबने से उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे एक निजी गाड़ी में पहले ऐलनाबाद व बाद में सिरसा रेफर कर दिया गया। घायल गांव धोलपालिया का रहने वाला था उसने कुछ दिन पहले पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा भी दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव धोलपालिया निवासी 24 वर्षीय मंसाराम अपने खेत में कार्य करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। अभी वह गांव से कुछ पीछे पुलिस चौकी के पास ही पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़ा कीकर का पेड़ तेज आंधी के कारण उसके ऊपर आ गिरा। बताया जा रहा है कि करीब 10 मिनट तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना मिलने के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। उसके सिर व मुंह पर गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। घटनास्थल के नजदीक शराब ठेके के ठेकेदार ने उसे अपनी गाड़ी में ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया था। उसकी हालत गंभीर है।