फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   माल गोदाम रोड से दो सांड रस्से सहित कर्मचारियों के चुंगल से भागे, एक दो किलोमीटर दूर चतरगढ पट्टी तो दूसरा शहर की गीता भवन गली मे

माल गोदाम रोड से दो सांड रस्से सहित कर्मचारियों के चुंगल से भागे, एक दो किलोमीटर दूर चतरगढ पट्टी तो दूसरा शहर की गीता भवन गली मे

Sun, 03 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
माल गोदाम रोड से दो सांड रस्से सहित कर्मचारियों के चुंगल से भागे, एक दो किलोमीटर दूर चतरगढ पट्टी तो दूसरा शहर की गीता भवन गली मे
पशु पकड़ो अभियान के पहले दिन सांडों ने कर्मचारियों को खूब दौड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया। अभियान सुबह आठ बजे से दोपहर दो ढाई बजे तक चला। इस दौरान चार सांड पकड़े। लेकिन इन सांडों ने पकड़ में आने से पहले कर्मचारियों के पसीने छुड़ा दिए। कर्मचारियों को अपने पीछे खूब दौड़ाया। यह अभियान सेनेटरी इंस्पेक्टर पवन कंबोज, अमित यादव व पशु विभाग के चिकित्सकों की उपस्थिति में चलाया गया।
रेलवे के हेल्थ इंस्पेक्टर ने रेलवे कालोनी और स्टेशन के आसपास घूम रहे आवारा सांडों को पकड़ने के लिए कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को पत्र लिखे थे। हड़ताल के कारण पशु पकड़ों अभियान बंद था। लेकिन शनिवार को यह अभियान शुरू किया गया। कर्मचारियों ने पहले दो आवारा पशु तो आसानी से पकड़ लिए। लेकिन तीसरे सांड को पकड़ने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही रेलवे कालोनी के अंदर जाकर उन्होंने सांड के गले में रस्सा डाला तो दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों की आपसी भिडंत में बिजली की तार कर्मचारियों के पास ही गिर गई। सांडों की लड़ाई में बड़ी मुश्किल से कर्मचारी निकले। लेकिन सांड रस्सा सहित रेलवे कालोनी से चतरगढ़ पट्टी की ओर भाग गया। करीब दो किलोमीटर दूर जाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। करीब साढ़े 12 बजे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने माल गोदाम रोड पर वृक्ष के नीचे बैठे सांड के गले में रस्सा डाला तो वह उठ खड़ा हुआ। कर्मचारियों ने उसे पेड़ के साथ ही बांध लिया। लेकिन एकाएक सांड रस्सा छुड़वाकर भाग गया। कर्मचारी उसके पीछे भागे। लेकिन वह शहर के अंदर गीता भवन वाली गली में पहुंच गया। जो कि माल गोदाम रोड से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर है। दोपहर दो बजे उस सांड को गीता भवन वाली गली से कर्मचारी पकड़ कर लाए। बता दे कि हड़ताल के कारण शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बंद था। दो दिन पहले ही नगर परिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण और सीएसई देवेंद्र बिश्रोई श्री राधा कृष्ण सेवा सदन की रामनगरिया गोशाला में गए थे और आवारा पशुओं को रखने के लिए अनुरोध किया था। तब श्री राधा कृष्ण सेवा सदन वालों ने आश्वासन दिया था, प्रशासन जितने भी नंदी पकड़े, उन्हें वे नंदीशाला में रख लेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने जारी किए अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस
नगरपरिषद ने धर्मशाला, सांगवान चौक, लाल बत्ती और अस्पतालों के ऊपर अवैध होर्डिंग्स लगाने वाले करीब 15 लोगों को नोटिस जारी किए है। ये नोटिस शुक्रवार को जारी किए है। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्रोई ने बताया कि नगर परिषद ने होर्डिंग्स लगाने के लिए कुछ जगह निर्धारित किए हुए है। इसलिए जिन लोगों ने अवैध होर्डिंग्स लगाए है, उन्हे ं हमने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed