फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों का विवाद केंद्र सरकार की देन:अशोक तंवर

सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों का विवाद केंद्र सरकार की देन:अशोक तंवर

Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय में  न्यायाधीशों का विवाद केंद्र सरकार की देन:अशोक तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों का विवाद केंद्र सरकार की देन है। सरकार को चाहिए कि वह जजों के सम्मान और लोकतंत्र की बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाए।
डॉ. तंवर रविवार को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचे थे। घंटाघर चौक में वार्ड 19 के पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी के प्रतिष्ठान पर उनका युवा कांग्रेस नेता कपिल सरावगी सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अमित सोनी व कपिल सरावगी सहित वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डॉ. तंवर को दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। घंटाघर चौक में अनिल वर्मा ने शॉल भेंट कर डॉ. अशोक तंवर को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने फरवरी माह में साइकिल रैली के प्रमोशन को लेकर घंटाघर चौक से रानियां चुंगी तक साइकिल भी चलाई और लोगों व कार्यकर्ताओं को साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में इनटॉलरेंस, अलगाववाद, सांप्रदायिकता, जातिगत और धार्मिक विवादों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। भाजपा के कुशासन से लोग काफी आहत हैं और इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जीएसटी को संशोधित रूप में लागू करने का प्रयास किया गया तो भाजपा ने उसका विरोध किया। इसी प्रकार एफडीआई का भी भाजपा ने विरोध किया लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद स्वयं भाजपा ने इसे लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर छाती-माथा पीटने वाले भाजपा नेता आज महंगाई आसमान पर पहुंचने के बावजूद खामोश हैं। उन्होंने कहा कि भगवा, मंदिर, नदियों और गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का कोई चरित्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वयं भाजपा के सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा और नाना पटोले जैसे सांसदों का जिक्र करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता इस सरकार की नीतियों के खिलाफ बगावत पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी और किसानों को परेशान किया जा रहा है वहीं अपराध इतना बढ़ गया है कि लोगों का दिन में भी घर से बाहर निकलना मुश्किल है। आज देश में अघोषित एमरजेंसी के हालात पैदा हो गए हैं।

इस अवसर पर लादूराम पूनिया, नगर पार्षद नीतू सोनी, आनंद बियाणी, कुलदीप गदराना, शीशपाल केहरवाला, पार्षद प्रतिनिधि हरदास रिंकू, काका सोनी, सुरजीत भावदीन, यशपाल छाबड़ा, राजेश खत्री, चंद्रशेखर सोनी, रूपिंद्र सिंह भाटिया, विक्रम शर्मा, मिन्नी शर्मा, नत्थूराम सोनी, संदीप सोनी, अनिल सोनी, मनीष गोयल, अविनाश मक्कड़, विपिन अरोड़ा, दीपक राजगढ़िया, विनीत मित्तल, टिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed