फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   7 out of 50 doctors left jobs in general hospital, 4 transferred

सामान्य अस्पताल में 50 में से 7 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी, 4 का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
7 out of 50 doctors left jobs in general hospital, 4 transferred
सिरसा। कोरोना की दो लहर आने के बाद लोगों ने सबक न लेते हुए एक बार फिर लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। ऊपर से सिविल अस्पताल कि पिछले वर्ष मिले 50 डॉक्टर में से 7 नौकरी छोड़कर चले गए हैं और 4 का तबादला हो चुका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दिवाली और त्योहारी सीजन के पास कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीसरी लहर में कैसे लोगों के स्वास्थ्य की देेखभाल होगी। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल चल रहा है। विभाग के पास लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सिर्फ अधिक से अधिक टीकाकरण ही एक सहारा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए पुख्ता प्रबंध करने पर मंथन शुरू किया है। इसके तहत तैयारियां की जा रही हैं। विभाग ने आमजन को भी पहले से ज्यादा सचेत रहने की हिदायत दी है ताकि स्थिति से निपटा जा सके। स्वास्थ्य विभाग को पिछले वर्ष करीब 50 डॉक्टर नए मिले थे। उन्हें जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात किया गया था। लेकिन इनमें से करीब 7 डॉक्टर नौकरी छोड़कर जा चुके हैं और करीब 4 डॉक्टरों ने अपना तबादला करवा लिया है। इसलिए विभाग के सामने अब संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

7 लाख लोगों का टीकाकरण, दूसरी डोज लगवाने से बच रहे लोग
स्वास्थ्य विभाग ने ओर से अभी तक जिले की करीब 7 लाख की आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से करीब 5 लाख की आबादी ने पहली डोज ली है जबकि करीब डेढ़ लाख की आबादी ने ही दूसरी डोज ली है। दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग के भी अभी तक 10 प्रतिशत कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट शुरू, ट्रायल के बाद होगा स्थायी
नागरिक अस्पताल में नया ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। इसका ट्रायल लिया जा रहा है। ट्रायल के बाद ऑक्सीजन की जांच होगी। प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से सीधा वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। इसके अलावा निजी एजेंसी से भी ऑक्सीजन ली जा रही है। ट्रायल के बाद ही विभाग आगामी कदम उठाएगा। ताकि पिछली बार की तरह ऑक्सीजन की किल्लत का सामना ना करना पड़े।
एम्स की 6 सदस्यीय टीम ने शुरू किया सर्वे, ट्रेकोमा बीमारी के मरीज खोज रहे
आंख की एक गंभीर बीमारी ट्रेकोमा को लेकर एम्स की 6 डॉक्टरों की टीम ने सिरसा में दस्तक दी है। आंखों की अंधता से संबंधित बीमारी का प्रकोप देखने के लिए एम्स की टीम के सदस्यों ने सिरसा एरिया में सर्वे शुरू किया है। इसके तहत 30 जगहों पर जाकर जांच की जाएगी और डोर-टू-डोर सर्वे होगा। एक जगह पर 100 लोगों से बातचीत होगी और बीमारी के लक्षण संबंधी पूछताछ करके रिपोर्ट तैयार करेंगे।

कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक ओर ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल लिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर टीकाकरण बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं। एम्स की एक टीम ने भी सर्वे शुरू कर दिया है।
- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed