फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव में बेटी पैदा होने पर पंचायत देगी 2100 रुपए की नगद राशि

गांव में बेटी पैदा होने पर पंचायत देगी 2100 रुपए की नगद राशि

Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव में बेटी पैदा होने पर पंचायत देगी 2100 रुपए की नगद राशि

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। केंद्र व राज्य सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम रंग लाने लगी है। लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए अब पंचायतें भी आगे आने लगी हैं। घटते लिंगानुपात को लेकर गांव अहमदपुर दारेवाला की पंचायत ने ऐतिहासिक पहल की है। गांव में पंचायत की ओर से किसी भी बेटी के जन्म पर उस बेटी को 2100 रुपये की उपहार राशि दी जाएगी। खंड मंडी डबवाली के करीब 3800 की आबादी वाले गांव अहमदपुर दारेवाला की पंचायत द्वारा बेटियों के हित में एक ऐतिहासिक फैसले का फरमान जारी किया गया है। पंचायत द्वारा गांव में लिंगानुपात में अंतर को देखते हुए बैठक की गई, इसमें बेटी के जन्म पर पंचायत द्वारा 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने पर सभी की सहमति बनी।
ग्राम पंचायत का फैसला सराहनीय: चरणजीत
आदर्श युवा क्लब के प्रधान चरणजीत मेहरड़ा ने बताया कि गांव की ग्राम पंचायत ने बेटी के जन्म पर 2100 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। यह बहुत सराहनीय कदम है। क्लब इस फैसले का स्वागत करता है। क्योंकि पिछले काफी सालों से दारेवाला में लिंग अनुपात चिंता का विषय बना हुआ था।
विज्ञापन

1000 लड़कों के पीछे महज 850 लड़कियां: सरपंच
यह फैसला इस लिए लिया गया है क्योंकि गांव में लिंग अनुपात में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। गांव में 1000 लड़कों पर 850 लड़कियां हैं। जोकि चिंता का विषय है। जिस घर में बेटी पैदा होगी, उस बेटी के सम्मान के रूप में पंचायत द्वारा 2100 रुपये की राशि दी जाएगी। ताकि गांव में बेटियों की संख्या बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा देवी, सरपंच गांव अहमदपुर दारेवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed