फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ीस वृद्धि के विरोध में इनसो ने राज्यपाल के नाम कुलपति को सौंपा ज्ञापन

ीस वृद्धि के विरोध में इनसो ने राज्यपाल के नाम कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ीस वृद्धि के विरोध में इनसो ने राज्यपाल के नाम कुलपति को सौंपा ज्ञापन
फीस वृद्धि के विरोध में इनसो ने राज्यपाल के नाम कुलपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। छात्र संगठन इनसो ने प्रदेश भर के तमाम विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में फीस वृद्धि के विरोध में गुरुवार को राज्यपाल के नाम सीडीएलयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। साथ ही निर्णय को शिक्षा विरोधी करार देते उसे वापस लेने का आग्रह किया। इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप नैन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए फीस वृद्धि का तुगलकी फरमान जारी किया गया है। जिससे प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करना ज्यादा महंगा हो गया है। छात्र संगठन ने कहा कि एक ओर देश में सर्वशिक्षा अभियान जैसी योजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च हो रहे हैं। वहीं फीस वृद्धि के कारण गरीब व साधारण वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है। अत्यधिक महंगी फीस व जटिल दाखिला प्रक्रिया के कारण गरीब व ग्रामीण आंचल के छात्र अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने पर मजबूर हैं। छात्र नेताओं ने उल्लेखित किया है कि महंगी शिक्षा प्रणाली के कारण बहुत से होनहार छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए छात्र संगठन इनसो का पुरजोर आग्रह है कि विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में फीस वृद्धि के निर्णय को अविलंब वापस लिया जाना चाहिए। ताकि प्रदेश का हर वर्ग का बच्चा उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। ज्ञापन में कहा गया कि सस्ती व गुणवत्तापरक शिक्षा के बगैर सर्वशिक्षा अभियान जैसी योजनाओं का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने महामहिम से आशा जताई कि वे फीस वृद्धि के इस शिक्षा विरोधी कदम को तुरंत वापस लेकर विद्यार्थियों के हित को तरजीह देंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप नैन के अलावा इनसो के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, मोहित शर्मा, अमन मोर, बसपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र बाल्याण, इदूखान, विशाल बेनीवाल, अमनदीप गाट, राहुल, अमन गिल, ऋषिपाल सिद्धू सतीश कुमार, प्रमोद सहारण, मुकेश खीचड़, संचय गोयल, कुलदीप भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed