{"_id":"5a5e5a784f1c1ba0268b4d1a","slug":"61516132984-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तहसीलदार से तलब किया रजिस्ट्री संबंधी रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तहसीलदार से तलब किया रजिस्ट्री संबंधी रिकॉर्ड
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर में हो रही भूमि की रजिस्ट्रियों में की जा रही धांधली को लेकर एडवोकेट और आरटीआई कार्यकर्ता पवन पारीक द्वारा सीएम विंडो में की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने रजिस्ट्री करने वाले तहसीलदार और शिकायतकर्ता दोनों को 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दस्तावेजों सहित पेश होने के आदेश दिए हैं। वहीं एसडीएम के आदेशों के बाद तहसीलदार दो माह की छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे जांच खटाई में पड़ती नजर आ रही है, लेकिन एसडीएम ने सख्त हिदायत देते हुए उन्हें 30 जनवरी को सभी दस्तावेजों सहित पेश होने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि आरटीआई कार्यकर्ता पवन पारीक ने दी शिकायत में आरोप लगाया था कि तहसीलदार सिरसा द्वारा अवैध तरीके से बिना नक्शा पास करवाए रजिस्ट्रियां करवाकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। यही नहीं लाखों रुपये के स्टांप चोरी किए जा रहे थे। इस संबंध में पवन पारीक ने उपायुक्त सहित सीएम विंडो पर भी शिकायत डाली थी, जिस पर कार्रवाई के लिए एसडीएम को अधिकारी नियुक्त किया गया। शिकायत में ये भी हवाला दिया गया था कि अभी नहीं इससे पूर्व भी रजिस्ट्रियों में जमकर धांधली की गई, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई, जिसके बाद उन्हें सीएम विंडो का सहारा लेना पड़ा।