फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   माथा टेक कर लौट रहे परिवार की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, चार की मौत, आठ घायल

माथा टेक कर लौट रहे परिवार की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, चार की मौत, आठ घायल

Mon, 12 Jun 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
माथा टेक  कर लौट रहे परिवार की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, चार की मौत, आठ घायल
पंजाब में बस की टक्कर से रोड़ी के चार लोगों की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

पटियाला के धार्मिक स्थल से मत्था टेक कर गाड़ी से लौट रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
पंजाब में चीमा मंडी के निकट एक निजी बस द्वारा टक्कर मार देने से गाड़ी में सवार रोड़ी के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। परिवार के सदस्य पटियाला से एक धार्मिक स्थल पर माथा टेक कर लौट रहे थे। इस घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार रोड़ी निवासी भोला सिंह के घर काफी समय बाद लड़का हुआ था। जिसके चलते भोला सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर व अपने तीन मासूम बच्चाें, बहन मरी कौर, भांजा काला सिंह व उसकी पत्नी कुलविंद्र कौर, वीरमती पत्नी जग्गा सिंह निवासी मंडी आदमपुर व गाड़ी चालक दर्शन सिंह के साथ शनिवार अलसुबह ही पटियाला स्थित एक मंदिर में माथा टेकने गया था। बताया जा रहा है कि सभी लोग मंदिर में माथा टेक कर वापस आ रहे कि रास्ते में चीमा मंडी के निकट एक मोड़ पर सामने से आ रही एक निजी बस ने स्पेशियो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार मासूम बच्चों व महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीक के सुनाम व पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

इस घटना में भोला सिंह की पत्नी मनजीत कौर, वीरमति पत्नी जग्गा सिंह, छह माह की मासूम बच्ची खुशबू पुत्री काला सिंह व चालक दर्शन सिंह पुत्र जंग सिंह निवासी रोड़ी की मौत हुई है। जबकि मरी कौर, काला सिंह, कुलविंद्र कौर, भोला सिंह व उसके तीन मासूम बच्चे व उसकी साली कुलवंत कौर सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर रोड़ी से भोला सिंह के परवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का होने पर माथा टेकने की मांगी थी मन्नत
भोला सिंह के दो बेटियां होने पर बेटे की चाह में उसने पटियाला स्थित महाकाली मंदिर में मन्नत मांगी थी कि वह बेटा होने पर अपने पूरे परिवार सहित माथा टेकने आएगा। करीब तीन माह पूर्व भोला सिंह के घर लड़का हुआ। माथा टेक कर जल्दी लौटने की मंशा से भोला सिंह किराए पर गाड़ी लेकर अपने परिवारिक सदस्यों व कुछ रिश्तेदारों के साथ शनिवार अलसुबह ही पटियाला के लिए निकल गया था। भोला सिंह पूजा अर्चना के बाद वापस लौट रहा था कि रास्ते में चीमा मंडी के निकट मोड़ पर सामने से आ रही एक निजी बस ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

शव पहुंचते ही शोक में डूबा गांव
इस दर्दनाक हादसे में मारे गए भोला सिंह की पत्नी मनजीत कौर व गाड़ी चालक दर्शन सिंह के शव जब देर सांय गांव में पहुंचे तो पूरा गांव शोक में डूब गया। अन्य मृतकों में पंजाब के बाजेवाला की छह वर्षीय मासूम खुशबू, आदमपुर से भोला सिंह की भाभी वीरमति के शव भी पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिए गए।


पुलिस ने सिकंदर सिंह निवासी बाजेवाला के बयान पर बस चालक हरदेव सिंह निवासी सतोज के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
-कर्मजीत सिंह, एएसआई, थाना चीमां मंडी (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed