{"_id":"60bbb58a8ebc3e34fe05e299","slug":"55-new-corona-cases-sirsa-news-rtk611693040","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 43 दिनों पश्चात मौतों के आंकड़े में आई कमी, 95.51 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 43 दिनों पश्चात मौतों के आंकड़े में आई कमी, 95.51 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 43 दिनों पश्चात कोरोना से मौत के आंकड़े में कमी आई है। शनिवार को जिले में केवल एक ही मरीज की कोरोना से मौत हुई है जबकि 55 मरीज कोरोना संक्रमित पाए और 109 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 434 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मौतों के आंकड़े में कमी आने के बाद स्वस्थ्य विभाग को राहत मिली है। 95.51 फीसदी अब रिकवरी रेट पहुंच गया है। वहीं चार दिनों पश्चात जिले में एक ब्लैक फंगस के नए मरीज की पुष्टि हुई है।
जिले में इससे पहले 22 अप्रैल को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई थी लेकिन इसके बाद मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ता चला गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 374262 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से 28601 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब 848 मरीज ही सक्रिय है। इनमें से 147 मरीज का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 71 मरीज सरकारी और 76 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 16 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 616 मरीज होम आइसोलेट है। शनिवार को 109 मरीज स्वस्थ हुए है। अब तक 27319 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमण से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत : शनिवार को कोरोना संक्रमण से रानियां रोड निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब तक 434 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में रिकवरी रेट अब 95.51 फीसदी है। मृत्यु दर 1.51 और कोरोना संक्रमितों होने की रेशों 7.64 फीसदी है। शनिवार को सिरसा में 21, डबवाली में चार, ऐलनाबाद में छह, कालांवाली में दो, ओढां में पांच, नाथूसरी चोपटा में एक, माधोसिंघाना में दो, रानियां में पांच, चौटाला में आठ, बडागुढ़ा में एक सहित कुल 55 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
अब तक 61 ब्लैक फंगस के मरीज मिले : जिले में चार दिनों पश्चात ब्लैक फंगस का एक नया मरीज मिला है। जिले में अब तक 61 ब्लैक फंगस के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 48 मरीज सिरसा के और 13 मरीज दूसरे जिलों के संक्रमित पाए गए है। जिले में अब तक 11 ब्लैक फंगस के मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 10 मरीज सिरसा जिले के और एक मरीज फतेहाबाद का पाया गया था।
कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। जिले में रिकवरी रेट अब 95.51 फीसदी है और मृत्यु दर 1.51 है। शनिवार को 55 मरीज सक्रिय मिले हैं और एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। ऐसे में लोग भी कोविड नियमों की पालना करे। ताकि संक्रमण पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके। -डॉ. बालेश बांसल, सीएमओ, सिरसा।