फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   547 new cases of corona

26 दिनों में कोरोना से 203 की हुई मौत, 13129 मिले संक्रमित

Wed, 26 May 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
547 new cases of corona
एक सप्ताह बाद फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। बुधवार को जिले में 547 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है जबकि आठ मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। माई माह में अब तक 26 दिनों में 203 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है जबकि 13129 मरीज संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 295 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 358196 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 27480 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब 2989 मरीज सक्रिय है। इनमें से 272 मरीजों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। 103 मरीज सरकारी और 169 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। 17 मरीजों की हालत गंभीर है। जिले में 1873 मरीज होमआइसोलेट है। बुधवार को 295 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 24121 मरीजों ठीक हो चुके हैं। जिले में अब रिकवरी रेट 87.77 फीसदी पहुंच चुका है जबकि डेथ रेट 1.34 फीसदी है।
विज्ञापन

तीन महिलाओं सहित आठ की हुई कोरोना से मौत : जिले में बुधवार को तीन महिलाओं सहित आठ मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। इनमें नरेल खेड़ा का 34 वर्षीय व्यक्ति, मुसाहिबवाला का 41 वर्षीय व्यक्ति, मंडी डबवाली का 72 वर्षीय बुजुर्ग, मोहड़ी की 60 वर्षीय महिला, शाह सतनाम नगर का 85 वर्षीय बुजुर्ग, ऐलनाबाद का 54 वर्षीय व्यक्ति, शिव नगर की 52 वर्षीय महिला, रूपावास की 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बुधवार को सिरसा में 191, डबवाली में 25, ऐलनाबाद में 43, कालांवाली में 19, ओढां में 16, नाथूसरी चोपटा में 83, माधोसिघाना में 46, रानियां में 48, चोटाला में 67, बडागुढ़ा में 09 सहित कुल 547 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को 547 मरीज संक्रमित मिले हैं और 295 मरीज ठीक हुए हैं। आठ मरीजों की कोरोना से मौत हुए हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोग नियमों की पालना करे। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क और सामाजिक दूरी बनाए रखे। जरूरत होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। -डॉ. मनीष गोयल, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed