फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विवादों में घिरी दमदमा पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया

विवादों में घिरी दमदमा पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया

Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विवादों में घिरी दमदमा पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन

सिरसा। दमदमा पैक्स (प्राथमिक कृषि सेवा समिति) चुनाव की प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। सोमवार को चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने थे। निर्धारित समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक दस उम्मीदवारों ने लघु सचिवालय पहुंचकर चुनाव अधिकारी सुधीर अहलावत को अपना नामांकन पत्र सौंपा। चुनाव अधिकारी ने इन उम्मीदवारों के साइन करवा लिए। शाम को चुनाव अधिकारी द्वारा जारी की गई सूची में नामांकन दाखिल करने वाले दस की जगह 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जबकि आठ उम्मीदवार चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करवाने आए ही नहीं। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि व्यक्तिगत रूप से नामांकन भरने नहीं आए उक्त आठ उम्मीदवारों का नामांकन चुनाव अधिकारी ने कैसे स्वीकार कर लिया।

शाम चार बजे तक चुनाव अधिकारी कार्यालय में बैठे रहे उम्मीदवारों का कहना है कि शाम चार बजे चुनाव अधिकारी ने उन्हें कहा कि नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त हो चुका है। इसके बाद कोई फार्म नहीं लिया जाएगा। सबसे पहले नामांकन पत्र दाखिल करने वाले करीवाला निवासी ध्यान सिंह व प्रताप सिंह ने शाम पांच बजे चुनाव अधिकारी कार्यालय से उम्मीदवारों की फाइल सूची मांगी। सूची देखते ही दोनों उम्मीदवार हैरान रह गए, क्योंकि सूची में दस की बजाए 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। उक्त दोनों के पास नामांकन प्रक्रिया में छेड़छाड़ का सबूत था। दोनों उम्मीदवारों का कहना है कि उन्होंने उपायुक्त प्रभजोत सिंह को इस बारे में बताने के लिए उनके कार्यालय में फोन किया, फोन उपायुक्त के पीए ने उठाया। पीए ने सारी बात जानने के बाद दोनों उम्मीदवारों की बात उपायुक्त से नहीं करवाई और अगले दिन कार्यालय में आकर मिलने को कहा। इस संबंध में चुनाव अधिकारी सुधीर अहलावत से संपर्क करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल की गई, लेकिन हर बार उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed