{"_id":"5b2423be4f1c1bc96b8b6596","slug":"51529095102-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दिया जल बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दिया जल बचाने का संदेश
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को दिया जल संरक्षण का संदेश
ओढां। जन स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत गांव दौलतपुर खेड़ा के सहयोग से नल लगाओ-जल बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को व्यर्थ बह रहे पानी एवं खुले नलों पर टोंटी लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
सरपंच प्रतिनिधि साधू सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव के कुछ हिस्सों में पानी नहीं पहुंच पा रहा तो कहीं पानी व्यर्थ बह रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से पानी व्यर्थ बहता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब पानी के लिए मारामारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने घरों में लगाए गए नलों पर टोंटी लगाए। जिन लोगों ने एक से अधिक कनेक्शन कर रखें हैं उन्हें बंद करें ताकि सभी को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति मिल सके। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला रखा है जिन्होंने एक से अधिक अवैध कनेक्शन कर रखे हैं।