{"_id":"60a3e7928ebc3e384b6dde90","slug":"5-drug-smuggler-arrested-sirsa-news-rtk6090276105","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरबूजों के कैंटर में छुपाकर लाया जा रहा था 145 किलो डोडापोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरबूजों के कैंटर में छुपाकर लाया जा रहा था 145 किलो डोडापोस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए ने शारदा पैलेस के पास तरबूज से भरे कैंटर में छिपाकर लाया जा रहा 145 किलो डोडा पोस्त सहित पांच आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान राजबीर निवासी सरदूलगढ़ पंजाब, सेवक निवासी कोड़ीवाला हाल सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब, गुरमुख सिंह उर्फ गोखा निवासी टीटूखेड़ा जिला सिरसा, रवि सिंह निवासी ओटू जिला सिरसा व लखा सिंह निवासी सरदूलगढ़ पंजाब के रूप में हुई। इनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद सीआईए ने चार दिन के रिमांड पर ले लिया है।
इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी व सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम के उप निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार देर शाम गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कैंटर में तरबूज के नीचे डोडा पोस्त छिपाकर हिसार साइड से लाया जा रहा है तथा तस्करों ने कैंटर के आगे कार को पायलट के तौर पर लगा रखा है। सूचना पाकर टीम ने शारदा पैलेस के पास हिसार रोड पर नाकाबंदी शुरू की। थोड़ी देर में सफेद रंग की रिट्ज कार फतेहाबाद की तरफ से आती दिखाई दी जिसे शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की। कुछ देर बाद एक कैंटर भी फतेहाबाद की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस पार्टी को देख कर कैंटर को वापस मोड़ कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने शक के आधार पर पीछा कर उक्त कैंटर सवार लोगों को काबू कर मौके पर नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह को बुलाकर कार व कैंटर की तलाशी ली। कैंटर से 145 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। डीएसपी आर्यन चौधरी व सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह डोडा पोस्त उत्तर प्रदेश से लाया गया था और सिरसा में सप्लाई किया जाना था।