{"_id":"65049b3bdb0024d87a045604","slug":"480-students-will-showcase-their-talent-in-cdlus-10-day-theater-workshop-sirsa-news-c-128-1-sir1002-6168-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू की 10 दिवसीय थियेटर कार्यशाला में 480 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू की 10 दिवसीय थियेटर कार्यशाला में 480 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
Fri, 15 Sep 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय की ओर से बहुउद्देशीय सभागार में 10 दिवसीय थियेटर कार्यशाला चल रही है। इसमें विश्वविद्यालय के सहित कई महाविद्यालयों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। छात्रों को भांगड़ा, हरियाणवी नृत्य, संगीत व थियेटर सिखाया जा रहा हैं।
निदेशालय की ओर से पहली बार युवा महोत्सव से पहले 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना है। इस कार्यशाला में ओढां, रानियां, विश्वविद्यालय व राजकीय कॉलेजों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न विधाएं सिखाई जाती हैं।
-- --
यमुनानगर, सोनीपत व अन्य जगहों से बुलाए ट्रेनर
निदेशालय की ओर से आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला में करीब 480 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान भांगड़ा में 250, संगीत में 70, हरियाणवी नृत्य में 100 व थियेटर में 60 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान सिरसा से तुलसी राम छात्रों को संगीत की कक्षा दे रहे है। यमुनानगर से पार्थ कुमार हरियाणवी नृत्य, पटियाला विश्वविद्यालय से मनिंद्र सिंह व सोनीपत से पवन कुमार थियेटर की कार्यशाला में छात्रों की कक्षाएं ले रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय की ओर से 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत हरियाणवी नृत्य, संगीत, थियेटर व भांगड़ा की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलती हैं। इनमें से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र युवा महोत्सव में भाग लेंगे।
-- - डॉ. मंजू नेहरा, निदेशक, युवा कल्याण निदेशालय, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा।