फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   45 year old man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
45 year old man dies after being hit by train
कालांवाली। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब छह बजे राहगीरों ने पटरी पर पड़े शव को देकर पुलिस इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कालांवाली के वार्ड नंबर 16 निवासी कृष्ण सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालांवाली-रोडी रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन की पटरी पर एक शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार मृतक शुक्रवार रात को करीब आठ बजे घर से खाना खाकर निकाला था। इसके बाद इसकी कोई सूचना नहीं थी। मृतक टायर पंक्चर लगाने का काम करता था। मृतक के भाई रेशम सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के व एक लड़की है, जोकि पढ़ाई कर रहे है। वे पहले पंजाब में रहते थे और करीब पांच वर्ष पहले उसका भाई कालांवाली में रह कर ही काम करने लग गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed