फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4.490 kilograms of poppy seeds crushed were seized from the young man

Sirsa News: युवक से मिला 4.490 किलोग्राम चूरा पोस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
4.490 kilograms of poppy seeds crushed were seized from the young man
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने शुक्रवार को दीपक निवासी गांव कुत्ताबढ़ को 4 किलो 490 ग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू किया है। सेल प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को उनकी टीम ओटू हैड से गांव कुत्ताबढ़ की ओर जा रही थी। रास्ते में एक संदिग्ध युवक हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो थैले में चार किलो 490 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed