फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जीएसटी पर उबले कपड़ा व्यापारी

जीएसटी पर उबले कपड़ा व्यापारी

Thu, 15 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी पर उबले कपड़ा व्यापारी
जीएसटी पर उबले कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन

कहा, जीएसटी वापस न लेने पर होगा देशव्यापी आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
दि होलसेल क्लाथ मर्चेंट्स एसोसिएशन सिरसा के बैनर तले कपड़ा व्यापारियों ने केंद्र सरकार की ओर से कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने का कड़ा विरोध जाते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए बाद में केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार को सौंपा।
एसोसिएशन के बैनर तले वीरवार को काफी संख्या में कपड़ा व्यापारी शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय महासचिव हीरालाल शर्मा ने इस मौके पर पहुंचकर इस प्रदर्शन को व्यापार मंडल की ओर से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वे कपड़ा व्यापारियों की इस लड़ाई में उनके साथ है। शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व कपड़े पर कभी टैक्स नहीं था, लेकिन सरकार ने जीएसटी के जरिए कपड़े पर टैक्स लगाकर कपड़ा व्यापारी पर कुठाराघात किया है। इसके बाद सभी ने वित्तमंत्री के नाम जिला राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान भरत छाबड़ा ने इस मौके पर कहा कि आजादी के बाद जनता की मूलभूत जरूरतों को टैक्स के दायरे में बाहर रखा गया था। यही वजह है कि कपड़ा व्यापारियों का वैट टैक्स और व्यापार कर में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। फैशन में बदलाव की स्थिति में व्यापारी के पास कपड़े का काफी स्टाक शेष रहता है, जिसकी खरीद मूल्य भी उसे नहीं मिल पाता। सरकार के निर्णय के तहत अवशेष कपड़े पर भी जीएसटी देना होगा। इससे कपड़े का मूल्य बढ़ जाएगा। साथ ही ट्रांसपोर्ट और अन्य खर्चे भी बढ़ेंगे और इंस्पेक्टरी राज कायम होगा। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार को राजस्व अर्जित करने के लिए उत्पादन पर टैक्स की व्यवस्था करनी चाहिए। व्यापारियों ने चेताया कि सरकार ने जीएसटी वापस नहीं लिया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रिटेल क्लाथ मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान एवं व्यापार मंडल के शहरी प्रधान केदार पाहवा ने कहा कि सरकार ने कपड़े पर जीएसटी लगाकर कपड़ा व्यापारियों पर कुठाराघात किया है, इससे महंगाई में वृद्धि होगी, इसलिए इसे वापस लिया जाए। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपप्रधान रोशनलाल गोयल, जिला उपप्रधान चंद्रयश जैन, जयप्रकाश भोलूसरिया, क्लाथ एसोसिएशन के संरक्षक पवन डिंगवाला, उपप्रधान अनिल मेहता, सचिव संजय मेहता, सहसचिव रमेश बांसल, खजांची केवल नागपाल, अमित अरोड़ा, नवीन बंसल, राजेंद्र लोहिया, राजकुमार, बोबी मेहता, विशंबर चुघ, अश्विनी रंगबुल्ला, पिंकी बब्बर, दीपक ग्रोवर, मुकेश मेहता सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटोे:17:- सिरसा में वीरवार को लघुसचिवालय में केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपने पहुंचे कपड़ा व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed