फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 member committee will investigate registrar holidays

रजिस्ट्रार की छुट्टियों की जांच करेगी चार सदस्यीय कमेटी

Wed, 06 Nov 2019 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
4 member committee will investigate registrar holidays
सीडीएलयू में कुलपति कार्यालय और रजिस्ट्रार कार्यालय के बीच तनातनी का माहौल है। सीडीएलयू के रजिस्ट्रार डॉ. राकेश वधवा की सेंक्शन लीव, नॉन सेंक्शन लीव, कैजुअल लीव, स्टेशन लीव सहित गाड़ी की लॉग बुक जांचने के लिए वीसी कार्यालय ने एक कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी रजिस्ट्रार द्वारा अब तक दी गई छुट्टी की अर्जी, स्वीकृत है या नहीं, इसकी रिपोर्ट वीसी को दस दिनों में देगी। कमेटी का गठन 29 अक्टूबर को किया गया है। दस दिनों में रिपोर्ट देनी है। जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार को वीसी से छुट्टी स्वीकृत करवाने का नियम है।
विज्ञापन

सीडीएलयू के रजिस्ट्रार डॉ. राकेश वधवा ने जनवरी 2019 में अपना पदभार संभाला था। वे मूल रूप से डबवाली के रहने वाले हैं और वहीं के कॉलेज में लेक्चरर थे। सीडीएलयू के रजिस्ट्रार डॉ. वधवा को पदभार संभालने के बाद सरकारी गाड़ी होंडा सिटी मिली हुई है। रजिस्ट्रार ने पिछले कई महीनों से गाड़ी के तेल के बिल पास करने के लिए वीसी कार्यालय में भेजे हुए हैं। लेकिन इन बिलों को पास नहीं किया गया। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालक द्वारा बिल पास न होने पर रजिस्ट्रार की सरकारी गाड़ी में तेल डालने से मना कर दिया गया। अब रजिस्ट्रार अपने खर्च से गाड़ी में तेल डलवा रहे हैं। करीब जनवरी से लेकर अक्टूबर 2019 तक के बिल पास नहीं हुए हैं। ये सभी बिल ट्रांसपोर्ट शाखा से होकर वीसी कार्यालय में गए हुए हैं। लेकिन कुछ ही दिनों पहले वीसी कार्यालय के आदेशों के अनुसार ट्रांसपोर्ट का चार्ज उनके पीए होरी लाल से लेकर रमेश हंस को दे दिया गया।
विज्ञापन

ये लोग हैं कमेटी के सदस्य
कमेटी में डीन एकेडमिक अफेयर, डीन फैकल्टी ऑफ साइंस, चीफ एकाउंट ऑफिसर, डिप्टी सुपरीटेंडेंट को शामिल किया गया है। इस कमेटी को दस दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी है। कमेटी का गठन 29 अक्टूबर को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने तेल के बिल भेजे हुए है। हमनें फाइल पर एक्स पोस्ट फैक्टो भी लगाकर भेजा हुआ है। कमेटी के बारे में उन्हें नहीं पता।
डॉ. राकेश वधवा, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed