{"_id":"60a7ecf18ebc3efad14b9b30","slug":"394-corona-new-cases-sirsa-news-rtk6094711167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले कुल 25993 कोरोना संक्रमित, मई माह के 50 फीसदी है मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले कुल 25993 कोरोना संक्रमित, मई माह के 50 फीसदी है मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई माह में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे हैं। जबकि मौत भी इस माह सबसे अधिक हो रही है। जिले में अब तक कुल 25993 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनमें से 11197 मरीज मई माह के ही है। वहीं जिले में अब तक कुल 326 की कोरोना से मौत हुई है। इनमें से अकेले मई माह मेें ही 154 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं दूसरी तरफ सिरसा में ब्लैक फंगस के भी तीन मरीज सामने आए है। जिले में ब्लैक फंगस कुल 29 मरीज हो गए जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को जिले में तीन महिलाओं सहित सात की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि कुल 394 मरीज संक्रमित पाए गए है। जिले में अब तक मिलने वाले कोरोना संक्रमितों के कुल आंकड़ों में से 50 फीसदी मरीज मई माह के ही है। कोरोना की दूसरी लहर चलने के कारण मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में अब 3553 मरीज सक्रिय है। इनमें से 339 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। 103 मरीज सरकारी अस्पताल में तो 236 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 18 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि 321 मरीजों की स्थिति ठीक है। शुक्रवार को 551 मरीज ठीक हुई है। जिले में अब तक 22114 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
इन लोगों की गई कोरोना से जान : शुक्रवार को नहराणा की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिकंदरपुर का 91 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, खारियां को 59 वर्षीय व्यक्ति, डबवाली का 87 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, सिरसा वार्ड नंबर 24 की 41 वर्षीय महिला, डबवाली का 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, डबवाली की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित सात की मौत हुई है। वहीं सिरसा में 142, डबवाली में 23, ऐलनाबाद में 10, ओढां में 17, नाथूसरी चोपटा में 44, माधोसिघाना में 19, रानियां में 36, चौटाला में 49, बडागुढ़ा में 31 सहित कुल 394 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
ये आए ब्लैक फंगस के केस : जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी अब तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को तीन ब्लैक फंगस के नए मरीज सामने आए है। जिले में अब तक 29 मरीज ब्लैक फंगस के मिल चुके हैं। जिनमें से 23 मरीज सिरसा के और पांच मरीज फतेहाबाद और राजस्थान के मिले हैं। इनमें से पांच मरीजों की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास अभी ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज को लेकर कोई भी दवाई नहीं पहुंची है।
कोरोना संक्रमण मरीजों का इलाज जारी है। होमआइसोलेट मरीजों को भी कीट दी जा रही है। शुक्रवार सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और 394 मरीज संक्रमित मिले है। कोरोना से बचाव के लिए लोग नियमों की पालना करे और घर पर ही रहे। -डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।