फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   344 new corona cases

वीरवार को सात मरीजों की मौत, 344 नए केस

Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
344 new corona cases
स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पिछले 6 दिनों से हरियाणा ग्रामीण सामान्य स्वास्थ्य जांच योजना कैंपेन के तहत सैंपलिंग शुरू की हुई है। ग्रामीण विभाग के सवालों के जवाब तो दे रहे हैं परंतु कोरोना जांच नहीं करवा रहे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 6 दिनों में 71 गांवों में 46000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई परंतु 955 लोगों ने अपने सैंपल दिए। जिसमें से 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दूसरी ओर जिले में वीरवार को 344 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। जबकि सात की मौत हुई है। वहीं ब्लैक फंगस का एक ओर मरीज मिला है जो कि रानियां खंड के गांव बणी का रहने वाला है। ऐसे में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 26 हो गई है। वहीं पांच मरीज ब्लैक फंगस के कारण दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 71 हॉट स्पॉट गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने बीते शनिवार से सैंपलिंग का अभियान चलाया हुआ है। ये वे गांव है जिसमें दस से अधिक कोरोना केस आए है। इन 71 गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार तक करीब 46000 लोगों की स्क्रीनिंग की। अर्थात उनसे बुखार, जुकाम, खांसी के बारे में पूछा गया। लोग स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जानकारी तो दे रहे हैं परंतु अपने सैंपल नहीं दे रहे। 71 गांवों में अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों को करीब 955 लोग ही सैंपल करवाने के लिए राजी हुए। जिसमें से 75 लोगों की ही रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। हालांकि विभगा ने दस दिनों तक सैंपलिंग का अभियान चलाना है परंतु लोगों में जागरूकता लाने के लिए वे इसे कुछ दिन ओर बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

ये मिले कोरोना संक्रमित : जिला में वीरवार को 344 नए कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं जिनमें सिरसा शहरी क्षेत्र में 109, डबवाली शहरी क्षेत्र में 16, ऐलनाबाद में 37 तथा कालांवाली में 20 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा ओढां में 16, नाथूसरी चोपटा में 41, माधोसिंघाना में 28, रानियां में 28, चौटाला में 22 तथा बड़ागुढ़ा में 27 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। जबकि मरने वालों में भंगू निवासी 33 वर्षीय युवक, ऐलनाबाद निवासी 40 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष निवासी दुर्गा मंदिर सिरसा, 55 वर्षीय महिला निवासी गोशाला मोहल्ला, 75 वर्षीय महिला निवासी दारेवाला, 73 वर्षीय महिला निवासी ऐलनाबाद व 86 वर्षीय पुरुष निवासी डबवाली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

625 मरीज ठीक होकर घर लौटे : उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है, अब जिला का रिकवरी रेट 84.23 प्रतिशत हो गया है। जिला में बुधवार को जिला में 625 कोरोना मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है तथा 344 नए कोरोना संक्रमण के केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2523 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जिला में अब तक तीन लाख 45 हजार 753 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक जिला में 25 हजार 599 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुकी हैं, जिनमें से 21 हजार 563 ठीक चुके हैं। इस समय तीन हजार 717 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं तथा जिला की मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।
अब तक 46000 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें से 955 ने ही अपने सैंपल दिए। 75 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। -डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed