फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जरा सी आंधी भी नहीं झेल पाए कुछ समय पूर्व लगाए गए विद्युत पोल

जरा सी आंधी भी नहीं झेल पाए कुछ समय पूर्व लगाए गए विद्युत पोल

Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जरा सी आंधी भी नहीं झेल पाए कुछ समय पूर्व लगाए गए विद्युत पोल
आंधी से 100 विद्युत पोल टूटकर गिरे, चोपटा क्षेत्र में सबसे अधिक 50 विद्युत पोल टूटे, बत्ती रात से गुल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शुक्रवार देर सांय आई तेज आंधी सिरसा वासियों के लिए परेशानियों के साथ-साथ अंधेरा भी लेकर आई। देर शाम आई तेज आंधी के कारण जिले में करीब 100 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। सबसे ज्यादा चोपटा में 50, रानियां में 20, ऐलनाबाद में 15 और डबवाली में 10 पोल गिरे हैं। शुक्रवार रात्रि से लेकर शनिवार दोपहर तक बत्ती गुल रही। चोपटा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पेड़ भी टूटकर सड़क मार्गों पर गिर गए, जिससे कई मार्ग भी रुक गए। मार्ग रुकने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर जेसीबी की मदद से पेड़ों को रोड से हटवाकर मार्ग पर आवागमन सुचारु करवाया।
पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के कार्यकाल में लगे पोल नहीं टूटे, कुछ समय पूर्व लगाए गए पोल हुए धराशाई:
मजे की बात ये है कि चोपटा क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण जो विद्युत पोल टूटकर गिरे हैं, उनमें सभी कुछ समय पूर्व लगाए गए नए पोल शामिल हैं। पूर्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल के कार्यकाल में लगे काफी विद्युत पोल अभी तक सही स्थिति में हैं। वहीं दूसरी ओर करीब 6 माह पूर्व चोपटा क्षेत्र में निगम की ओर से विद्युत पोल लगाए गए थे और रात्रि को आई तेज आंधी ने 40 से 50 विद्युत पोल धराशाई कर दिए।
विज्ञापन

ये बोले एसडीओ:
नाथूसरी चोपटा के एसडीओ रवि कंबोज ने कहा कि चोपटा क्षेत्र में आंधी से 40 से अधिक विद्युत पोल टूटे हैं। जांच की जा रही है कि इनमें कितने नए पोल हैं और कितने पुराने। कंबोज ने कहा कि घरेलू सप्लाई लगभग सभी गांवों में शुरू करवा दी गई है। ट्यूबवेल की लाइन के पोल अधिक टूटने के कारण उसमें समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई सुचारुहै: कार्यकारी अभियंता
वहीं निगम के कार्यकारी अभियंता गुलशन वधवा ने कहा कि सप्लाई शुरू करवा दी गई है। जिले में करीब 100 विद्युत पोल टूटे हैं। चोपटा में नुकसान ज्यादा है। कृषि फीडर को छोड़कर बाकी सप्लाई बहाल करवा दी गई है।
फोटो: 03,04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed