{"_id":"5b12e8fb4f1c1b624d8b45f8","slug":"31527965947-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चौक पर 3 जून को होगा पुलिस का राहगीरी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष चौक पर 3 जून को होगा पुलिस का राहगीरी कार्यक्रम
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष चौक पर आज को होगा पुलिस का राहगीरी कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला पुलिस की ओर से 3 जून रविवार सुबह 5 से 8 बजे तक सुभाष चौक पर राहगीरी कार्यक्रम करवाया जाएगा, जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों, कॉलेज के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को नशा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। जिला के विभिन्न क्लबों, युवा क्लबों, कॉलेजों व स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देंगे। जिला की यातायात पुलिस व आरएसओ की ओर से यातायात नियमों से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे, जबकि महिला पुलिस महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करेंगी। पुलिस व जनता के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।