{"_id":"5b0704c54f1c1bb26e8b4739","slug":"31527186629-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती के बाद युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती के बाद युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
Updated Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती के बाद युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
आरोपी के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज
सिरसा। तलाकशुदा महिला के साथ एक युवक ने दोस्ती करने के बाद उसे ब्लैकमेल कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। दिसंबर 2015 में उसकी मुलाकात चतरगढ़पट्टी निवासी कपिल से हुई। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने के बाद कपिल ने इसका गलत फायदा उठाने के लिए मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद कपिल ने उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। कुछ दिन पहले कपिल जबरन उसके घर घुस आया और धमकी दी कि वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। धमकी देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि ब्लैकमेल करने की बार-बार धमकी से वह परेशान हो गई और महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई उर्मिला को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला के मजिस्ट्रेट समक्ष कलम बद्ध बयान दर्ज करवाए गए हैं।