{"_id":"68aca4343c580493d409e943","slug":"3-girl-students-win-district-level-aids-awareness-quiz-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143106-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिलास्तरीय एड्स जागरूकता प्रश्नोत्तरी में 3 छात्राएं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिलास्तरीय एड्स जागरूकता प्रश्नोत्तरी में 3 छात्राएं विजेता
विज्ञापन
सिरसा।शहर के आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी।
सिरसा। शहर के आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय एड्स जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने की। प्रतियोगिता में सातों खंडों से कुल 36 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तीन छात्राएं विजयी रहीं। इनमें प्रथम व द्वितीय रहीं छात्राएं कुरुक्षेत्र में राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
जिलास्तरीय इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सही जानकारी देना रहा। इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करके शिक्षा विभाग ने बच्चों में एड्स और एचआईवी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे बच्चों को सही जानकारी मिलेगी और वे अपने जीवन में बचाव कर सकेंगे। प्रोग्राम का आयोजन और मंच संचालन आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी से भौतिक विज्ञान प्रवक्ता कमल किशोर ने किया।
28 को लेंगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर रहे विजेता विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 28 अगस्त को महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर- 7 कुरुक्षेत्र में सुबह 9 बजे आयोजित होगी। इसके बाद राज्यस्तर पर विजेता विद्यार्थी क्षेत्रीय स्तर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर विजेता विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
जिला स्तर पर इस प्रकार वितरित होंगे इनाम
- प्रथम स्थान, 3000
- द्वितीय स्थान, 2000
- तृतीय स्थान, 1000
इस प्रकार रहा प्रतियोगिता का परिणाम
- आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा की 11वीं कक्षा की छात्रा वर्षा प्रथम
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की 11वीं कक्षा की छात्रा हिमांशी द्वितीय
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा की 11वीं कक्षा की छात्रा संतुष्टि तृतीय
-- -- -- -- -- -- -- --
शहर के आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 36 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिलास्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थी एक टीम के रूप में 28 अगस्त को महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, सेक्टर -7, कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्यस्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भाग लेंगें।
- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।