फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 found guilty in coaching director murder

Sirsa News: कोचिंग सेंटर संचालक की हत्या करने के मामले में तीन आरोपी दोषी करार

Tue, 21 Jul 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
3 found guilty in coaching director murder
अदालत से
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में की थी हत्या, अवैध पिस्तौल से मारी थीं पांच गोलियां


दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा, दिसंबर 2021 में पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कोचिंग सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी रणबीर सिंह, गुरविंदर सिंह व हरमीत सिंह को दोषी करार दिया है। तीनों दोषियों को मंगलवार दोपहर सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने सात दिसंबर 2021 में प्राथमिकी दर्ज की थी।
मामले के अनुसार, रणबीर सिंह निवासी गांव बाहिया की शादी 29 मार्च 2020 को गांव करिवाला में हुई थी। एक साल पहले रणबीर सिंह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार की शादी में गांव करिवाला गया हुआ था। शादी समारोह में करिवाला निवासी पंजाब सिंह भी आया हुआ था।
विज्ञापन

इस दौरान रणबीर सिंह को पता चला कि जब भी उसकी पत्नी मायके आती है तो पंजाब सिंह उससे मिलने आता है। इसके बाद रणबीर सिंह को शक हो गया कि उसकी पत्नी के पंजाब सिंह के साथ अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उसने पंजाब सिंह को जान से मारने की ठान ली। रणबीर सिंह ने अपने दोस्त गुरविंद्र सिंह निवासी गांव दमदमा को पंजाब सिंह की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद गुरविंद्र सिंह ने रणबीर सिंह को बताया कि उसका दोस्त हरमीत सिंह उन्हें पंजाब सिंह को मारने के लिए अवैध हथियार दे सकता है।
हरमीत सिंह ने 33 हजार रुपये लेकर एक पिस्तौल व 9 कारतूस रणबीर सिंह को लाकर दे दिए। इसके बाद रणबीर सिंह व गुरविंद्र सिंह ने पंजाब सिंह को मारने की योजना बनाई और उसकी रेकी करनी शुरू कर दी।
उन्हें पता चला कि पंजाब सिंह ऐलनाबाद स्थित अपने कोचिंग सेंटर से हर रोज शाम को अपने बाइक पर सवार होकर गांव जाता है। 6 दिसंबर को पंजाब सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था तो घग्घर नदी के पास रणबीर सिंह व गुरविंद्र सिंह ने अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे ला दी।
जैसे ही पंजाब सिंह ने बाइक रोकी तो रणबीर सिंह ने पिस्तौल से पांच गोलियां उसे मार दीं। इससे पंजाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को सुनवाई के दौरान न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दे दिया।

9 माह से पंजाब सिंह की पत्नी मायके में रह रही थी
पुलिस को दी शिकायत में मृतक पंजाब सिंह के पिता 62 वर्षीय रतन सिंह ने बताया था कि उसका बेटा ऐलनाबाद में आईलेट्स कोचिंग सेंटर चलाता था। 10 साल पहले उसकी शादी जोड़कियां निवासी अवनीत कौर के साथ हुई थी। दोनों के बीच अनबन होने के कारण पिछले 9 माह से अवनीत कौर अपने मायके में रह रही है। 6 दिसंबर को पंजाब सिंह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में पंजाब सिंह को तीन-चार युवकों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed