{"_id":"61268e3f8ebc3e31e47f3791","slug":"3-files-stopped-for-one-and-a-half-year-due-to-half-an-hour-s-dharna-sirsa-news-hsr6098798171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे के धरने से डेढ़ वर्ष से रुकी 3 फाइलें पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे के धरने से डेढ़ वर्ष से रुकी 3 फाइलें पास
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरने पर बैठी पार्षद कौशल्या वर्मा से बातचीत करते विभाग के अधिका?
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डेढ़ वर्ष से ट्यूबवेल और पेयजल पाइप लाइन के रुके हुए कार्य के पूरा न होने पर शहर के वार्ड 13 की पार्षद कौशल्या वर्मा ने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय का घेराव कर धरना दे दिया। जिसके एक घंटे पश्चात ही वार्ड के डेढ़ वर्ष से रुके हुए कई कार्यों को पूरा करने के निर्देश और बजट तक जारी कर दिया गया। वहीं दूसरे वार्ड में हुए कार्यों के बिल भी वार्ड पार्षद के नाम पर पास करने के पार्षद ने आरोप लगाए है।
वार्ड नंबर 13 की पार्षद कौशल्या वर्मा ने कार्य न होने और फाइल पास न होने के आरोप लगाते हुए जन स्वास्थ्य विभाग एक्सईएन कार्यालय के समक्ष सुबह 11 बजे धरना दे दिया। पार्षद आधे घंटे तक कार्यालय में दरी बिछाकर धरने पर बैठी रही। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एक्सईएन आरके शर्मा और अन्य अधिकारियों ने उनको कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया। इस दौरान पार्षद विकास जैन और विकास गुर्जर ने बैठक में उपस्थित हुए। अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक चलने के बाद एक्सईएन ने ट्यूबवेल लगाने के लिए फाइल और करीब पांच लाख 85 हजार का बजट पास कर दिया और पाइप लाइन का कार्य पूरा करने के लिए संबंधित एसडीओ और जेई को आदेश दे दिए साथ ही सीवरेज लाइन के ढक्कन भी वार्ड में पहुंचने का आश्वासन दिया।
पार्षद बोली : मेरे नाम से पास हुआ कनेक्शन, दूसरे वार्ड में लगाया ट्यूबवेल
पार्षद कौशल्या वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ वर्ष पहले उनके वार्ड में स्थित डीसी पार्क में ट्यूबवेल लगाने और कॉलोनी में पाइप लाइन डलवाने का कार्य किया जाना था। लेकिन अधिकारियों ने कार्य बीच में ही रोक दिया। जबकि उनके नाम से ई टेंडरिंग माध्यम से पास हुए ट्यूबवेल को भी दूसरे वार्ड में लगा दिया और अधिकारियों ने उनके वार्ड में ट्यूबवेल लगे होने की जगह दिखाकर ठेकेदार का बिल पास कर दिया। जबकि उनके वार्ड में ट्यूबवेल अभी तक लग ही नहीं पाया। जिस वार्ड में ट्यूबवेल लगा उनके वार्ड पार्षद की ओर से कोई एप्लीकेशन तक नहीं गई हुई थी।
विज्ञापन
वार्ड पार्षदों ने सीवरेज लाइन साफ न होने के लगाए आरोप
वहीं वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो माह पहले सीवरेज लाइन साफ करवाने को लेकर शिकायत दे चुके है लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से सुनवाई नहीं की जाती। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने वार्ड में सुपर सकर मशीन से सीवरेज लाइन साफ करवाने की मांग कर चुके है लेकिन अधिकारी मशीन में तेल न होने का बहाना लगा छोटी मशीन और कर्मचारियों को भेज देते है। जबकि दूसरे वार्डों के पार्षदों की शिकायत आने के बाद मौके पर सुपर शकर मशीन मौके पर भेज दी जाती है।