फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 arrested in loot

Sirsa News: पिस्तौल दिखाकर बुजुर्ग दंपती के घर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
3 arrested in loot
आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल, लैपटॉप और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन

फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां के धनुर रोड स्थित वार्ड नंबर-10 में 13 मार्च को बुजुर्ग दंपती को पिस्तौल दिखाकर दिनदहाड़े लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद कुमार ढाणी जोगा सिंह का और गुरपिंदर सिंह तथा सुखदेव सिंह रानियां के रहने वाले हैं।
रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि घटना के दिन चार युवक स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ढाणी में पहुंचे। वे स्वयं को बिजली मिस्त्री बताकर घर में घुस गए। पीड़ित महिला गुरदीप कौर पत्नी संतोख सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घर में प्रवेश करते ही पिस्तौल दिखाकर उसके 13 वर्षीय पोते को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे एक मोबाइल फोन तथा लैपटॉप में रखी लगभग 8 से 9 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, इस मामले में एसपी दीपक सहारण ने विशेष टीमों का गठन किया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी का भी खुलासा किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed