फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 accused of cyber fraud arrested from Sonipat

Sirsa News: 1.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के 3 आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार

Sun, 29 Sep 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
3 accused of cyber fraud arrested from Sonipat
सिरसा। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा की स्पेशल टीम ने 1.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीन और आरोपी युवकों को सोनीपत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की की पहचान विपिन, रामवीर तथा जयकरण निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस घटना के तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके हैं। आरोपियों से नकदी व वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने जून व जुलाई माह के दौरान सिरसा के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी विशाल, भारत नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार तथा गांव रुपाणा खुर्द के युवक दीपक कुमार से शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर 1 करोड़ 5 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने केसीएल एप डाउनलोड करवा कर पीड़ित लोगों से शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में साइबर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आह्वान किया है कि किसी भी प्रकार के लोभ व लालच में आकर किसी अन्य व्यक्ति से अपनी बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंद घंटे बाद ही दबोचे गए बाइक चोरी के आरोपी

सिरसा/डबवाली। सीआईए कालांवाली स्टाफ ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली। सीआईए स्टाफ कालांवाली के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील कालांवाली के गांव पक्का शहीदां निवासी फौजा सिंह की बाइक 27 सितंबर को हरियाणा बस स्टैंड के पास चोरी हो गई थी। उनकी शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की सहायता से घटना के चंद घंटे बाद ही गांव गदराना निवासी आरोपी चरनपाल उर्फ मोटू और पवन कुमार उर्फ पोनी को काबू कर उनसे चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed