फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   258 corona new cases

24 घंटे में 490 मरीजों ने कोरोना को दी मात, 258 मिले संक्रमित और छह की हुई मौत

Sat, 22 May 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
258 corona new cases
जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। हर रोज संक्रमितों के मुकाबले दो गुणा मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं। बीते नौ दिनों में 5899 मरीजों ने कोरोना को मात दी है जबकि 3604 मरीज संक्रमित पाए गए है। वहीं शनिवार को जिले में 490 मरीजों ने कोरोना को मात दी है जबकि 258 मरीज स्वस्थ हुए है और छह मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को रिकवरी रेट 86.10 फीसदी तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2063 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जिला में अब तक 350175 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक जिले में 26251 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं जिनमें से 22604 ठीक चुके हैं। इस समय 3315 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 341 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 114 मरीज सरकारी अस्पताल में और 227 मरीज प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवा रहे है। 22 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में अब 2469 मरीज होम आइसोलेट है।
विज्ञापन

छह लोगों की कोरोना से हुई मौत : जिले में शनिवार को मंडी डबवाली में 64 वर्षीय व्यक्ति, ओढां में 54 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा में 54 वर्षीय महिला, नरेलखेड़ा में 78 वर्षीय बुजुर्ग, चकराइयां में 55 वर्षीय व्यक्ति, भावदीन में 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। जिला में शनिवार को 258 नए कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं जिनमें सिरसा शहरी क्षेत्र में 81, डबवाली शहरी क्षेत्र में 13, ऐलनाबाद में 42 तथा कालांवाली में 18 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा ओढां में 12, नाथूसरी चौपटा में 28, रानियां में 19, चौटाला में 27 तथा बड़ागुढ़ा में 18 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन भवन में शुरू की फ्लू ओपीडी : नागरिक अस्पताल की आपातकालीन भवन में अब फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है। इससे इस भवन में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाता था। लेकिन जगह कम होने के कारण मरीजों को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है और फ्लू ओपीडी के मरीजों की आपातकालीन भवन में जांच शुरू कर दी है। वहीं सर्जिकल वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब नए बेड भी लगाए गए है। वार्ड की गैलरी में 10 बेडों की संख्या बढ़ा दी गई है। ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पडे़।

कोरोना संक्रमण के मामलों में अब कुल कमी आई है। इसके बाद भी लोग नियमों की पालना करे। गांवों में लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीजों को दवाइयां और अन्य उपकरण भी दिए जा रहे है। लोग मास्क का उपयोग करे और सामाजिक दूरी बनाए रखें। -प्रदीप कुमार, डीसी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed