फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2500 HTET candidates got their biometric verification done in two days

Sirsa News: दो दिन में एचटेट के 2500 अभ्यर्थियों ने करवाया बायोमीट्रिक सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
2500 HTET candidates got their biometric verification done in two days
सिरसा।शहर के आरएसडी स्कूल में बॉयोमेट्रिक के लिए जाते हुए परीक्षार्थी। संवाद
सिरसा। शहर के डबवाली रोड स्थित आरएसडी स्कूल में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन अंतिम दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दो दिनों में कुल 2500 अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक दर्ज करवाई गई। इनमें से 1900 सिरसा जिले के हैं और 600 अन्य राज्यों से आए हुए अभ्यर्थी रहे।
विज्ञापन


शहर में एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया का आखिरी दिन रहा। पूरे दिन माहौल शांतिपूर्ण रहा और अभ्यर्थियों ने अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। पहले दिन जहां परीक्षार्थियों को लंबी कतारों और अव्यवस्था से जूझना पड़ा। वहीं मंगलवार को व्यवस्था बेहतर रही। पुलिस और शिक्षा विभाग के स्टाफ की मौजूदगी से भीड़ को नियंत्रित किया गया और अभ्यर्थियों ने आसानी से बायोमीट्रिक सत्यापन करवाया।
विज्ञापन






पहले दिन 1350 अभ्यर्थियों ने करवाया था सत्यापन



एचटेट बायोमीट्रिक सत्यापन दो दिनों तक आरएसडी स्कूल परिसर में संचालित रही और मंगलवार को अंतिम चरण में शांतिपूर्वक बंद हुई। आयोजन का समापन तय समय से पहले ही लगभग दोपहर 1:30 बजे ही हो गया। इससे कई अभ्यर्थियों का समय बचा। मंगलवार को 1150 परीक्षार्थियों ने बायोमेट्रिक करवाई। पहले दिन कुल मिलाकर 1350 अभ्यर्थियों ने यह प्रक्रिया पूरी की। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की यह व्यवस्था अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापित करने और परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने करवाई बायोमीट्रिक

एचटेट में गड़बड़ियों को रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से यह बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया करवाई गई। हर परीक्षार्थी का आधार व फिंगरप्रिंट स्कैन कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया। शिक्षा विभाग ने अधिकारियों और क्लर्कों की ड्यूटी लगाकर तकनीकी और रिकार्डिंग का काम संभाला। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रखा गया, ताकि कतारों को व्यवस्थित किया जा सके और असामाजिक घटनाओं से बचाव रहे। पहले दिन की तरह भीड़ कम रही। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले दिन इंतजार और भीड़ से परेशानी हुई, जबकि दूसरे दिन व्यवस्था में सुधार नजर आया।




----------------





शहर के आरएसडी स्कूल में दूसरे दिन मंगलवार को शांतिपूर्वक बायोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न हुई। दोनों दिनों में कुल 2500 परीक्षार्थियों ने सत्यापन करवाया। इसमें से 1350 सोमवार को और 1150 परीक्षार्थियों ने मंगलवार को करवाया। इन परीक्षार्थियों में से 1900 परीक्षार्थी सिरसा जिले के रहे। वहीं बाकी अन्य राज्यों से आए हुए थे। --- मुकेश कुमार, इंचार्ज, बायोमीट्रिक प्रक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article