{"_id":"61e9a982edc1206bba62d1a1","slug":"235-corona-infected-found-in-a-day-32-admitted-in-hospitals-sirsa-news-hsr622494391","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 235 कोरोना संक्रमित मिले, 32 अस्पतालों में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 235 कोरोना संक्रमित मिले, 32 अस्पतालों में दाखिल
विज्ञापन
कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदार का चालान करते एसडीएम जयवीर यादव।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। कोरोना संक्रमण का प्रसार जिले में तेज होता जा रहा है। जिले में वीरवार को 235 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें जेल अधीक्षक, गोकुल सेतिया सहित शिक्षा विभाग और सीडीएलयू में भी पॉजिटिव मिले। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 919 हो गई है। जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में 32 संक्रमितों को भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को जिले में कोरोना की जांच के लिए 1549 लोगों के सैंपल लिए। जांच में 235 की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सिरसा में 134, डबवाली में 17, ऐलनाबाद में नौ, कालांवाली में 27, ओढां में पांच, नाथूसरी चोपटा में नौ, माधोसिघाना में 17, रानियां में छह, चौटाला में सात, बडागुढ़ा में चार संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि वीरवार को 150 लोग स्वस्थ हो गए। वर्तमान में जिले का रिकवरी रेट 95.36 फीसदी हो गया है और जबकि पॉजिटिव दर 16.19 फीसदी है।
एसडीएम ने चलाया अभियान, काटे चालान
एसडीएम जयवीर यादव ने वीरवार को सुभाष चौक और पुरानी सब्जी मंडी में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने मास्क न पहनने वालों के चालान काटे गए। इस दौरान दुकानें भी जांची गई और नियमों का उल्लंघन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।