फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   231 corona infected found in one day

कोरोना की रफ्तार जारी, 231 केस मिले

Sat, 17 Apr 2021 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
231 corona infected found in one day
मास्क न होने पर चालान काटते हुए ट्रैफिक इंचार्ज बहादुर सिंह। - फोटो : Sirsa
जिले के केस बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन शुक्रवार को 202 केस आए थे लेकिन शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अधिकतम 231 पहुंच गया। ऐसे में शुक्रवार का कोरोना रिकार्ड भी टूट गया। शनिवार को जीटीएम कॉलोनी की 84 वर्षीय वृद्घा की मौत हो गई। महिला शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थी जो कि उच्च रक्तचाप और शुगर की मरीज थी। महिला की मौत होने के बाद अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 127 तक पहुंच गया है जबकि शनिवार को 82 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन

जिले में अब 1080 कोरोना संक्रमति मरीज है। शनिवार को कुल 231 केस में शहर में 114 नए मरीज मिले हैं। जिसमें कि राजकीय बहुतकनीकि संस्थान के आठ, आईटीआई सिरसा में एक, हुडा सेक्टर 20 में 11 जिला जेल से दो सहित विभिन्न इलाकों में केस आए। जबकि डबवाली शहर में 36, ऐलनाबाद में 13, कालांवाली में आठ, ओढां में सात, रानियां में 12, चौटाला में 16, बडागुढां में चार कोरोना संक्रमण मरीज मिले हैं। वहीं बाजारों में भीड़ के चलते ट्रैफिक पुलिस प्रभारी बहादुर सिंह ने शनिवार को 65 चालान काटे। इस दौरान लोगों ने मास्क नहीं पहने थे।
विज्ञापन

अप्रैल में दस मरीजों की हो चुकी है मौत 3 अप्रैल माह में अब तक कुल 10 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। जिले में अब कुल 1080 मरीज सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 284879 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 9978 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 1256 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी शेष है। जिले में अब तक कुल 127 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड 19 के विषय पर दी जानकारी : भाई कन्हैया लाल आश्रम में कोविड-19, गरीबी उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण व नेशनल विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की भी जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार लांबा ने उपस्थित जनों को कोविड-19 से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू किया है इसलिए निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्ति समय पर अपना वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए हिदायतों की गंभीरता से पालना करें। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर सोनिया ने शनिवार को गांव नाथूसरी में डोर टू डोर पहुंच कर ग्रामीणों को मास्क बांटे।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। -डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed