फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   23 imitators caught in open board examination

ओपन बोर्ड की परीक्षा में 23 नकलची पकड़े

Thu, 05 Nov 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
23 imitators caught in open board examination
दूसरे की जगह पर परीक्षा देने वाले युवकों से पूछताछ करता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में उड़नदस्ता टीम ने 23 नकलची पकड़े हैं। इनमें से दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे 14 आरोपी शामिल हैं। पकड़े गए परीक्षार्थियों पर एफआईआर दर्ज कराने के केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं, बोर्ड की परीक्षाएं 23 नवंबर तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी। 10वीं ओपन का वीरवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड सचिव के नेतृत्व में उड़नदस्ते ने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम में करीब 10 लोग शामिल थे। टीम का नेतृत्व बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद ने किया। टीम ने मेला ग्राउंड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने दो सेंटर व राजकीय हाई स्कूल शाहपुर बेगू के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उड़नदस्ते ने नकल करते हुए एक सेंटर पर 9 व दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए 14 परीक्षार्थियों को पकड़ा। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सिरसा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा नकल के 23 केस दर्ज किए गए, जिनमें 14 केस प्रतिरूपण के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड, शाह सतनाम चौक, सिरसा-8 एवं परीक्षा केंद्र शाहपुर बेगू पर दूसरों की जगह परीक्षा देने वाले 14 परीक्षार्थी पकड़े गए, जिन पर एफआईआर दर्ज करने हेतु केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि असली परीक्षार्थियों के विरुद्ध बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई करने बारे प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed