{"_id":"59caa4ab4f1c1bb7538b4846","slug":"21506452651-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने सिरसा शहर में बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने सिरसा शहर में बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ चलाया अभियान
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम ने सिरसा शहर में बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ चलाया अभियान
पहले दिन काटे 40 कनेक्शन, वसूले 40 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से बकायादार उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार से अभियान शुरू किया गया। बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मौके पर ही बिल अदा करने वालों को राहत दी जा रही है। उपभोक्ता चेक के माध्यम से भुगतान कर सकता है या फिर काउंटर पर जाकर बिल अदा करके रसीद दर्शाए।
सिरसा में हजारों उपभोक्ताओं पर करीब 10 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है। ऐसे उपभोक्ता समय पर बिल अदा नहीं कर रहें। ऐसे उपभोक्ताओं से बिल वसूली के लिए निगम की टीमें मैदान में उतरी है और बिल वसूली के लिए कनेक्शन काटने में जुट गई है। दरअसल, जुलाई माह में विद्युत निगम द्वारा बिल वितरण में हुई गड़बड़ी की वजह से और अगस्त माह में डेरा प्रकरण के चलते बिल वसूली के अभियान को गति प्रदान नहीं की गई। अब विभाग द्वारा पांच हजार से अधिक बिजली बिल बकाएदारों को चिह्नित किया गया है। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बनाई गई है। इस सूची को लेकर निगम कर्मचारी बकाएदारों का द्वार खटखटाने लगे हैं।
शहर में दस टीमें उतारी
बकाएदारों से बिल वसूली के लिए सिरसा शहर में 10 टीमें उतारी गई हैं। इन टीमों द्वारा सूची में दर्ज बकाएदारों से बिल का तकाजा किया जा रहा है। अकेले जेई देवीराम की टीम ने 40 कनेक्शन काटे। इस टीम ने बकाएदारों से 40 लाख की रिकवरी की है। विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता पीके चौहान ने बताया कि चालू कनेक्शनधारियों पर निगम का लगभग 10 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। बकाए की वसूली के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा हॉफ इयरली टारगेट निर्धारित किया जाता है, इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वसूली अभियान को तेज किया गया है।
विज्ञापन
दशहरा तक चलेगा अभियान
विद्युत निगम की अलग-अलग टीमें बकाया बिल की वसूली के लिए बकायेदारों के द्वार पर पहुंचेंगी। निगम की ओर से दशहरा तक सभी बकायेदारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है यानि दशहरा तक निगम की टीम बकाएदारों को खोजेगी। उधर, डेरा प्रेमियों की ओर से बिल अदा न करने पर कनेक्शन न काटने की गुहार लगाई है। डेरा के खाते सील होने का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन निगम किसी प्रकार की रियायत देने के मूड में नहीं है।
पुन: कनेक्शन के लिए 100 रुपये
निगम द्वारा उन उपभोक्ताओं से पुन: कनेक्शन की एवज में 100 रुपये शुल्क वसूला जाएगा, जिनके कनेक्शन बिल अदा न करने पर काटे जाएंगे। बकाये का तकाजा करने पहुंची टीम को यदि उपभोक्ता द्वारा चेक द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है या फिर वह काउंटर पर बिल जमा करवाकर रसीद नहीं दर्शाता, तब कनेक्शन काट दिया जाएगा।
डिविजन वाइज बकाया राशि
सिटी सब डिविजन - 2.91 करोड़
डबवाली डिविजन - 2.32 करोड़
सब अर्बन डिविजन - 3.14 करोड़