फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बिजली निगम का सर्वर हुआ डाऊन, उपभोक्ता हुए परेशान

बिजली निगम का सर्वर हुआ डाऊन, उपभोक्ता हुए परेशान

Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम का सर्वर हुआ डाऊन, उपभोक्ता हुए परेशान
बिजली निगम का सर्वर डाउन, उपभोकता परेशान
विज्ञापन

सोमवार को बिल भरने की थी अंतिम तारीख, घंटों कतार में इंतजार करने को मजबूर हुए उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
विद्युत निगम में बिल वसूली के समय कभी कर्मचारी तो क भी सर्वर जवाब दे देता है, जबकि उपभोकता बिल अदा करने के लिए लाइनों में खड़ा रहता है और बाद में धक्के खाकर घर लौट जाता हैै।
ऐसा ही सोमवार को हुआ। अनेक क्षेत्रों में आज बिल भरने का अंतिम दिन था। रविवार का अवकाश होने की वजह से आज बिल भरने के लिए हजारों लोग निगम कार्यालय पहुंचे। लोग तो सुबह ही कतार में लग गए। दोपहर तक लाइन लंबी होती चली गई। दोपहर 12 बजे के आसपास निगम का सर्वर डाउन हो गया, जिसकी वजह से बिल भरने में दिक्कत आनी शुरू हो गई। एक-एक उपभोकता का बिल भरने में काफी देर होने लगी, जबकि उपभोकताओं की कतार बढ़ती चली गई। दोपहर बाद सर्वर पूरी तरह से बंद हो गया और उपभोक्ताओं को लौटने के लिए कह दिया गया। सुबह से अपनी बारी का इंतजार करने वाले उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारियों का रुख किया, लेकिन उन्हें तब निराशा हुई, जब उच्चाधिकारी अपनी सीट पर नहीं मिले। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अधिकारी आए और समस्या का समाधान हुआ।
विज्ञापन


मैनुअली बिल भरने के दिए आदेश : एसडीओ
निगम के एसडीओ रिपुदमन सिंह चावला ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी आई। उन्होंने बताया कि मैनुअली बिल भरने के आदेश दिए गए हैं, किसी भी उपभोकता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed