फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   किसानों के लिए सिरदर्द बना विद्युत निगम

किसानों के लिए सिरदर्द बना विद्युत निगम

Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए सिरदर्द बना विद्युत निगम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
वेंटिलेटर पर सांसें ले रहे किसानों का दुख अब विद्युत निगम और बढ़ाने जा रहा है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से रानियां में 220 केवी बिजलीघर का ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आधी बिजली कटौती करने का फरमान जारी किया है। निगम की ओर से कहा गया है कि 16 एमवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 30 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है। इस वजह से 16 जून से आठ घंटे की बजाए केवल चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। बिजली कटौती के लिए एक सप्ताह का समय बताया गया है, जबकि इस कार्य में अधिक समय लगना तय है। धान की रोपाई शुरू होते ही निगम द्वारा जारी किए गए इस फरमान से किसानों का दुख और बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार जिस ट्रांसफार्मर को बदलने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित होगी, उससे 11 केवी के 16 फीडर प्रभावित होंगे। इन फीडर से क्षेत्र के लगभग दो हजार किसानों की फसल की सिंचाई होती है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उनकी फसल चौपट होना तय है। एचवीपीएन द्वारा बिजली कटौती करने का यह फरमान ऐसे समय में जारी किया गया है, जबकि क्षेत्र के किसान धान की रोपाई शुरू कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा ही 15 जून से पहले धान की रोपाई करने पर पाबंदी लगाई हुई है। ऐसे में एक तरफ किसान धान की रोपाई करेंगे, दूसरी ओर एचवीपीएन बिजली काट देगा। ऐसे में धान की फसल की आस लगाए बैठे किसानों के अरमानों पर पानी फिरना स्वाभाविक है। रानियां क्षेत्र धान का कटोरा माना जाता है। इस क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक धान की ही बिजाई होती है और धान की बिजाई के लिए पानी अधिक चाहिए होता है। निगम की ओर से ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य 10-15 दिनों में पूरा किया जा सकेगा। ऐसे में धान की रोपाई का कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन

किसानों की मांग पर किया जा रहा ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य : एक्सईन
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता वीके चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किसानों की मांग पर किया जा रहा है। यहां पर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सके। धान की रोपाई के समय ट्रांसफार्मर बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ट्रांसफार्मर मिला है, इसलिए अविलंब ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘वेंटिलेटर’ पर सांस ले रहे किसानाें का दर्द और बढ़ाएगा विद्युत निगम
धान की रोपाई शुरू होते ही किसानों को विद्युत निगम का झटका
धान की रोपाई शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति की जाएगी आधी
अब आठ घंटे की जगह केलव चार घंटे ही मिलेगी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed