Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   213 cases still pending in court under POCSO Act

Sirsa News: पोक्सो एक्ट में कोर्ट में अभी भी 213 मामले लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
213 cases still pending in court under POCSO Act
सिरसा। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के बाद से इस फैसले की चर्चा हो रही है। जनता कह रही है कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को मौत की ही सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में बाल यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस वर्ष पोक्सो एक्ट में 75 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पिछले 10 वर्षों की बात करें तो जिलेभर में बाल यौन शोषण की 500 से अधिक घटनाएं हुई हैं। बच्चों से छेड़खानी, दुष्कर्म और कुकर्म जैसे कृत्यों में सुरक्षा प्रदान करने के लिए वर्ष 2012 में पोक्सो कानून बनाया गया था। इस कानून के तहत नाबालिग बच्चों के प्रति यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, और पोर्नोग्राफी जैसे अपराध व छेड़छाड़ के मामलों में कार्रवाई की जाती है। जिले में इन मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित की गई है। जो आरोपी नाबालिग होते हैं उनके खिलाफ किशोर न्यायालय में केस चलता है। दोनों ही न्यायालयों में तेजी से मामले की सुनवाई होती है।
विज्ञापन

12 नाबालिग आरोपियों पर भी केस दर्ज
जिले में किशोर भी बाल यौन उत्पीड़न की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस साल अक्तूबर तक पोक्सो एक्ट के तहत 12 नाबालिग आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2012 से लेकर अक्तूबर 2022 तक न्यायालय 150 केसों में आरोपियों को दोषी करार दे चुका है। दोषी पाए गए किशोर से सामाजिक सेवा करवाई जाती है। इस दौरान दोषी करार किशोरों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को समझने के लिए एक से तीन वर्ष तक सामुदायिक सेवा करनी होती है। ये किशोर नागरिक अस्पताल और गांवों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बागवानी, पानी पिलाने और सफाई करने का काम करते हैं। इनके अच्छे आचरण की निगरानी परीवीक्षा अधिकारी मोनिका चौधरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आता है पोक्सो एक्ट के तहत
बच्चों का यौन शोषण करना या करवाना।
यौन उत्पीड़न का प्रयास करना या करवाना।
अश्लील साहित्य हेतु बच्चों का उपयोग करना या करवाना।
बच्चे के निजी अंगों को छूना या बड़ों द्वारा निजी अंगों को बच्चों से छुआना।
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पोक्सो एक्ट की धारा 6 में दोषी को मौत की सजा देकर समाज में एक संदेश दिया है। इससे कोई भी शख्स बच्चों का यौन शोषण करने से पहले हजार बार सोचेगा। इस सजा से बाल उत्पीड़न की घटनाएं जिले में कम होंगी। बच्चों का उत्पीड़न रोकने के लिए ही पोक्सो एक्ट सरकार ने बनाया है। सभ्य समाज में यौन शोषण का कोई स्थान नहीं। पोक्सो एक्ट बच्चों को छेड़खानी, दुष्कर्म और कुकर्म जैसे मामलों में सुरक्षा प्रदान करता है। इसे लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012 भी कहते हैं। एक्ट की धारा 6 के अधीन वे मामले लाए जाते हैं जिनमें बच्चों को दुष्कर्म या कुकर्म के बाद गंभीर चोट पहुंचाई गई हो। इसमें मौत की सजा हो सकती है।
-अनीता वर्मा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed