{"_id":"5c9f8b2fbdec22142c5cb860","slug":"201553959727-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वालों से रहें सावधान: एसएसपी डॉ. अरुण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी करने वालों से रहें सावधान: एसएसपी डॉ. अरुण सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ठगी करने वालों से रहें सावधान: एसएसपी डॉ. अरुण सिंह
सिरसा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के बारे में कोई भी फर्जी कॉल के माध्यम से अपने आप को बैंक का कर्मी बताकर आपके बैंक के खातों की जानकारी लेना चाहे तो ऐसे लोगों एवं कॉलों से सावधान रहें। तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ये आह्वान जिले के लोगों से किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक की तरफ किसी भी खाताधारक से उसकी बैंक खाते की जानकारी नहीं पूछी जाती। खातों से फ्रॉड करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बैंक खाताधारकों को भ्रमित कर उनका एटीएम पिन व ओटीपी पता कर फ्रॉड कर जाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि एटीएम, डेबिट कार्ड अथवा क्रेडिट कार्ड के पासवर्ड बारे में ऑनलाइन या फोन के माध्यम से जानकारी हासिल करने वालों से अलर्ट रहें। ऐसे मामलों में पुलिस का सहयोग लें ताकि ऐसे जालसाजों एवं ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। ऑनलाइन या फोन के माध्यम से बैंक खातों की जानकारी न दें और किसी भी प्रकार का लोभ लालच देकर खाते में पैसे डलवाने वालों से भी सावधान रहें।