फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   134ए : ऑनलाइन होंगे आवेदन, नहीं जानते थे अभिभावक

134ए : ऑनलाइन होंगे आवेदन, नहीं जानते थे अभिभावक

Fri, 29 Mar 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
134ए : ऑनलाइन होंगे आवेदन, नहीं जानते थे अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। निजी स्कूलों में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए दूसरी से 12 वीं तक ही 793 सीटें खाली हैं। ये सीटें 39 स्कूलों में खाली हैं। गरीबी रेखा से नीचे तथा दो लाख रुपये वार्षिक से कम आय वाले परिवार के बच्चों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
आवेदन ऑनलाइन होने की जानकारी किसी भी अभ्यार्थी को नहीं थी। जानकारी के अभाव में परिजन अपने बच्चों के साथ आवेदन करवाने पहुंचे तो बीईओ कार्यालय में नियुक्ति कर्मचारियों ने उनके दस्तावेज जांच कर उन्हें बताया कि यह आवेदन ऑनलाइन करना पड़ेगा। अभिभावकों को जानकारी न होने के कारण उन्हें वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। आवेदन की अंतिम तारीख चार अप्रैल तक है। वीरवार को लोग अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए बीईओ दफ्तर पहुंचे तो वहां कर्मचारी संतोष ने बताया कि यह आवेदन ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। लोगों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जारी किए गए ऑनलाइन लिंक पर अपने दस्तावेज भेज कर आवेदन कर सकते हैं। बीईओ दफ्तर में 125 के लगभग अभ्यार्थी पहुंचे जो आवेदन पूर्ण होने की आशा लेकर आए थे, परंतु बाद में उन्हें जानकारी दी गई कि आवेदन ऑनलाइन होगें। कर्मचारी संतोष तथा अन्य ने बच्चों के दस्तावेज जांच कर उन्हें ऑनलाइन भरने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


हमने लोगों को ऑनलाइन आवेदन की जानकारी देनी शुरू कर दी है। सभी आवेदन ऑनलाइन होंगे तथा इनके परिणाम भी ऑनलाइन बताए जाएंगे। बच्चों को दाखिला होने पर उन्हें ऑनलाइन ही चेक करना पड़ेगा। जो लोग आवेदन के लिए आए है उन्हें ऑनलाइन के बारे में जानकारी दे दी गई है। हमने एक बुकलेट जारी की है, जिसमें ऑनलाइन फार्म भरने का पूरा ब्योरा दिया गया, जो हर विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने मेें मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनपत, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed