फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खाईशेरगढ़ में शराब ठेके का मामला :

खाईशेरगढ़ में शराब ठेके का मामला :

Mon, 12 Jun 2017 06:52 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
खाईशेरगढ़ में शराब ठेके का मामला :
खाईशेरगढ़ में शराब ठेके का मामला :
विज्ञापन

पंचायत विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा कर मांगा पंचायत से प्रस्ताव
- सरपंच बोले, पंचायत से चल रही है मंत्रणा
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
क्षेत्र के गांव खाईशेरगढ़ में शराब ठेके का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि वे शराब ठेके का वहां से उठवाकर ही दम लेंगे। इस मामले को लेकर बीडीपीओ बडागुढ़ा वेदपाल सिंह और पंचायत अधिकारी नंदलाल ने सरपंच को साथ लेकर ठेके से आगे हड्डारोड़ी की जगह का निरीक्षण किया। बीडीपीओ के गांव में पहुंचने की सूचना पाकर मोहल्ले के काफी महिलाएं और पुरुष एकत्र हो गए और समस्या के हल की मांग की।
गौरतलब हो कि खाईशेगढ़ में शराब ठेके का ये मामला करीब एक माह से गांव में न केवल अशांति का कारण बना हुआ है अपितु प्रशासन के लिए भी गले की फांस बन गया है। लोग इस मामले को लेकर कई बार जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम और आबकारी विभाग से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकला है। करीब 10 दिन पूर्व एसडीएम ने इस मामले में बीडीपीओ बडागुढ़ा को मामला शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि बीडीपीओ और पंचायत अधिकारी नंदलाल ने सरपंच को साथ लेकर खारिया रोड पर हड्डारोड़ी की भूमि का अवलोकन करते हुए वहां पर ठेका शिफ्ट करने के लिए पंचायत से भूमि का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन


शीघ्र ही हो जाएगी समस्या हल
हां ये मामला कई दिनों से चल रहा है। हमने हड्डारोड़ी की करीब ढाई कैनाल भूमि का अवलोकन कर पंचायत से प्रस्ताव मांग लिया है। ये मामला शीघ्र ही सुलझा जाएगा, क्योंकि हड्डारोड़ी की जगह पर ठेके को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नंदलाल, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी बडागुढ़ा
-------
गांव में हड्डारोड़ी की जगह पर सहमति बनी है। पंचायत बीडीपीओ से मिली थी, लेकिन गांव में पूरी पंचायत से मंत्रणा कर ही भूमि का प्रस्ताव डालकर दिया जाएगा।
-बाधो देवी, सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed