{"_id":"6adcf3af71ac1f98580d6bdd","slug":"20-thousand-stolen-from-pocket-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167396-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ई-रिक्शा में व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये चोरी, दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ई-रिक्शा में व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये चोरी, दो पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 24 Oct 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली रोड पर ई-रिक्शा में सफर कर रहे गांव अहमदपुर निवासी चंद्रप्रकाश की जेब से 20 हजार रुपये चोरी हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
चंद्रप्रकाश ने शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर को वह घरेलू सामान खरीदने सिरसा आ रहे थे। वह 20 हजार रुपये नकद लेकर ई-रिक्शा में सवार हुए। डबवाली रोड पर मीरपुर कॉलोनी से आगे करीब 23 से 25 वर्ष के दो युवक रिक्शा में बैठे।
उन्होंने चंद्रप्रकाश से बातचीत की और कार खरीदने का प्रयास करने की बात कही। दोनों युवक आरएसडी स्कूल के पास उतर गए। बाद में चंद्रप्रकाश को अपनी जेब से रुपये गायब होने का पता चला। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने घटना की जांच शुरू कर दी है।