फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   20 bed de-addiction center, no place for new one yet

Sirsa News: 20 बेड का हुआ नशा मुक्ति केंद्र, नए के लिए अब तक नहीं मिली जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
20 bed de-addiction center, no place for new one yet
नागरिक अस्पताल में बने नशा मु​क्ति केंद्र में दा​खिल मरीज ।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में बेड और जगह की कमी के कारण मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र में बेड की संख्या को 10 बढ़ाकर 20 बेड का कर दिया गया है। 14 बेड नशा मुक्ति केंद्र में लगाए गए हैं। इसके अलावा दूसरी मंजिल स्थित जनरल वार्ड में ही नशा से पीड़ित महिलाओं व नाबालिगों के लिए अलग वार्ड बनाकर छह बेड आरक्षित किए दिए हैं।
जिले में बढ़ता नशा पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता का विषय बना हुआ है। नशे के कारण कई युवकों की मौत हो चुकी है तो कई युवक नशे की चपेट में आकर अपना स्वास्थ्य खराब कर चुके हैं। नशा पीड़ितों का बेहतर तरीके से इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 50 बेड का अस्पताल बनाने की मांग रखी थी। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी भी दी है, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी जगह की तलाश नहीं हो पाई है। ऐसे में निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (मानसिक स्वास्थ्य) डॉ. मनीष बंसल ने नशा मुक्ति केंद्र को 10 से बढ़ाकर 20 बेड का कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के निजी सचिव केएम पांडुरंगा ने नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने जल्द ही अधिकारियों को इस समस्या का हल करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


बेड की संख्या कम होने के चलते अधिक गंभीर मरीजों का ही किया जाता है दाखिल
नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में मनोचिकित्सक की ओपीडी में 110 से 130 तक होती है। इनमें 90 फीसदी मरीज नशा से पीड़ित होने पर इलाज व दवाई लेने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से अधिक प्रभावित मरीजों को ही केंद्र में दाखिल कर उसका इलाज किया जाता है। अन्य मरीजों को दवाई देकर इलाज जारी रखा जाता है। केंद्र में बेड की कमी होने के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को भी दाखिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं व नाबालिगों के लिए बनाया अलग वार्ड
जिले में नशे का प्रकोप अधिक होने के कारण महिलाएं व नाबालिग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इन पीड़ितों के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड में ही अलग वार्ड बनाया गया है। इसमें छह बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां पर केवल महिलाएं व नाबालिग को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। इन पीड़ितों की देखरेख के लिए अभी जनरल वार्ड के कर्मचारी ही तैनात रहेंगे। नशा मुक्ति केंद्र के लिए अभी मुख्यालय की अलग से स्वास्थ्य कर्मी नहीं दिए गए हैं।

------
वर्जन
मुख्यालय की ओर से नशा मुक्ति केंद्र को 10 बेड से बढ़ाकर 20 बेड का कर दिया गया है। दूसरी मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड में महिलाओं व नाबालिगों के लिए छह बेड लगाए गए हैं, जबकि केंद्र में 14 बेड लगाए गए है। 50 बेड के नए भवन की तलाश अभी की जा रही है। - डॉ. पंकज शर्मा, इंचार्ज, नशा मुक्ति केंद्र नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed