फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 arrested in theft

Sirsa News: ओटू क्षेत्र में फार्म हाउस से सामान चोरी करने के दो आरोपी काबू

Mon, 27 Apr 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
2 arrested in theft
 ओटू क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी। पुलिस
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए कैमरे, इन्वर्टर, बैटरी, पानी की मोटर, गैस सिलिंडर बरामद
विज्ञापन

फोटो - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां थाना पुलिस ने गांव ओटू स्थित एक फार्म हाउस से दो कैमरे, इन्वर्टर बैटरी, पानी की मोटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को बस स्टैंड गांव अभोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखराम व प्रेम कुमार निवासी गांव अभोली जिला सिरसा के रहने वाले हैं।

रानियां थाना प्रभारी गुरनविंद्र सिंह ने बताया कि गांव ओटू निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल की शाम के समय फार्म हाउस पर ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह फार्म हाउस आए तो फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन

योगेंद्र ने बताया कि फार्म हाउस के अंदर कमरों को जांच की तो कमरे के अंदर दो सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, एलसीडी, चार इन्वर्टर बैटरी, सोलर इन्वर्टर, पानी की मोटर, एक गैस सिलिंडर चोरी हो गए थे। इस संबंध में रानियां थाना पुलिस को सूचित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना रानियां में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान रानियां थाना की पुलिस टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपी मुखराम व प्रेम कुमार निवासी गांव अभोली जिला सिरसा को बस स्टैंड अभोली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित चोरी किए गए कैमरे, डीवीआर, एलसीडी, चार इन्वर्टर बैटरी, सोलर इन्वर्टर, पानी की मोटर, एक गैस सिलिंडर चोरी का सामान बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed