{"_id":"69a5d048322018bafb059b28","slug":"2-arrested-in-loot-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154044-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कबाड़ी से नकदी छीनने के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कबाड़ी से नकदी छीनने के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Mar 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ागुढ़ा। गांव लक्कड़ांवाली में बीते दिन तलवार के बल पर कबाड़ी से नकदी छीनने के मामले में बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों बूटा सिंह व गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तलवार व छीनी गई कुछ नकदी भी बरामद की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बीते दिन गांवों में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने वाले बंता सिंह निवासी कालांवाली की शिकायत पर गांव लक्कड़ांवाली में रविवार दोपहर को गांव के दो लोगों बूटा सिंह व गोलू द्वारा उसके गले पर तलवार रखकर उससे 920 रुपये की नकदी छीनने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों ने नशे की पूर्ति के लिए कबाड़ी से नकदी छीनी थी।